UP कैबिनेट का बड़ा फैसला: मिर्जापुर में बनेगा बड़ा पावर स्टेशन

Untitled 6 copy
  • 765/400 KV का मेगा पूलिंग सबस्टेशन, ₹2799 करोड़ की परियोजना मंजूर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए मिर्जापुर में 765/400 केवी क्षमता का मेगा पूलिंग उपकेंद्र और उससे जुड़ी ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब ₹2799.47 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना को प्रदेश की बिजली व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकारी प्रेस नोट के मुताबिक, परियोजना के तहत उपकेंद्र और ‘बे’ निर्माण पर ₹1315.91 करोड़ जबकि ट्रांसमिशन लाइनों पर ₹1483.56 करोड़ खर्च किए जाएंगे। सरकार का दावा है कि इससे प्रदेश में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और निरंतरता में बड़ा सुधार होगा।

यह परियोजना ‘कॉमन पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर’ मॉडल पर विकसित की जाएगी, जिससे घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही औद्योगिक इकाइयों को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलने से उत्पादन क्षमता बढ़ने और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई है। सरकार के अनुसार, परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। ऊर्जा विभाग का कहना है कि यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाएगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

One thought on “UP कैबिनेट का बड़ा फैसला: मिर्जापुर में बनेगा बड़ा पावर स्टेशन”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider Politics Uttar Pradesh

आजम की रिहाई पर ED का अड़ंगा, सुप्रीम कोर्ट पहुंची जांच एजेंसी

New Delhi: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता आजम खां की जेल से रिहाई का मामला एक बार फिर कानूनी दांव-पेच में उलझता नजर आ रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है। ED ने शीर्ष अदालत […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

दंगाइयों पर योगी का बड़ा बयान, फिर दिया ‘बंटोगे तो कटोगे’ नारा

Lucknow: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हुआ है और अब दंगाइयों तथा अपराधियों के लिए […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

अंबेडकरनगर: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात असलहा तस्कर वाहिद अंसारी ढेर

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बिट्टू इंदौरी गैंग का था सक्रिय सदस्य गोरखपुर जिले से गैंगस्टर एक्ट मामले भी चल रहा था फरार अंधेरे का फायदा उठाते हुए साथी फरार, पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: असलहा तस्करी और कांट्रैक्ट किलर एवं गोरखपुर जिले से गैंगस्टर एक्ट […]

Read More