UP में बड़ा अनोखा मामला: महिला ने पांच दिनों में चार बच्चों को जन्म दिया

Untitled 1 copy
  • दो लड़के और दो लड़कियां, डॉक्टर भी हैरान

लखनऊ। एक महिला एक बार में एक बच्चे को जन्म देती है। लेकिन मेडिकल साइंस के अनुसार कई बार एक साथ दो (जुड़वां), तीन (तिड़वां) या उससे अधिक बच्चों का जन्म भी संभव है। हालांकि ऐसे मामले बेहद दुर्लभ माने जाते हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई पूरी तरह से हैरान हो गया है। जिले में एक निजी हॉस्पिटल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इस केस को देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, मां स्वस्थ्य है लेकिन बच्चों को वेंटीलेटर की सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि, बच्चे ठीक बताए जा रहे हैं। महिला संभल जिले की रहने वाली है और दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी।

ये भी पढ़े

जब प्याज बना चुनावी हथियार, भारतीय जनता पार्टी गई थी हार

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के असमोली में रहने वाले किराना स्टोर संचालक मोहम्मद आलिम की पत्नी 31 वर्षीय अमीना ने मुरादाबाद के TMU हॉस्पिटल में चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो लड़के व दो लड़कियां हैं। महिला अमीना बिल्कुल सही है जबकि चारों नवजात बच्चों को वेंटीलेटर का सपोर्ट दिया जा रहा है। मां और चारों नवजात विशेषज्ञ डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और उनकी सेहत में निरंतर सुधार हो रहा है।

डॉक्टर ने क्या बताया?

महिला अमीना का इलाज करने वाली डॉक्टरों की टीम की प्रमुख डॉक्टर शुभ्रा अग्रवाल के अनुसार- “महिला अमीना का इलाज शुरू से ही इसी हॉस्पिटल से चल रहा था। कुछ दिन तक जांच के बाद पता चला कि अमीना के चार बच्चे हैं जो हाई रिस्क प्रेग्नेंसी होती है। इसलिए डॉक्टरों की टीम ने भ्रूण कटौती की सलाह दी। लेकिन अमीना व उनके परिवार ने चारों बच्चों को गर्भ में पलने और जन्म देने की बात कही। आठ मई को तबियत खराब होने के बाद अमीना ने 9 मई को पहले बच्चे लड़के को जन्म दिया और फिर 14 मई को तीन बच्चों दो लड़की, एक लड़के को जन्म दिया। सभी चारों बच्चे वेंटीलेटर की सपोर्ट पर हैं लेकिन ठीक हैं। महिला अमीना भी ठीक है और खुश है। अमीना व परिजन चार बच्चों से खासे खुश हैं। डॉक्टरों के अनुसार, प्रसव के बाद मां पूरी तरह स्वस्थ है। वहीं चारों नवजात बच्चों को विशेष निगरानी में रखा गया है। शुरुआती देखभाल के तहत बच्चों को वेंटिलेटर सपोर्ट दिया जा रहा है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनमें सुधार देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े

बेशर्मी की हद पार, महिला रिशेप्सनिस्ट से लड़की की डिमांड करने लगे शहजादे

अस्पताल में देखने वालों की लगी भीड़

एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर फैलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटने लगी। परिजन इस खबर से बेहद खुश हैं, जबकि अस्पताल स्टाफ भी इसे बेहद दुर्लभ मामला बता रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि प्राकृतिक रूप से एक साथ चार बच्चों का जन्म बेहद कम मामलों में देखने को मिलता है। ऐसे मामलों में मां और बच्चों दोनों की स्थिति पर लगातार नजर रखनी पड़ती है, क्योंकि समय से पहले जन्म और कम वजन जैसी समस्याओं का खतरा बना रहता है।

डॉक्टरों ने कहा- अकल्पनीय

मेडिकल इतिहास में एक साथ सबसे अधिक बच्चों को जन्म देने का रिकॉर्ड 10 बच्चों का दर्ज है। इस मामले में महिला ने सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्म दिया था। ऐसे मामलों को चिकित्सा विज्ञान में अत्यंत दुर्लभ श्रेणी में रखा जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, मल्टीपल प्रेग्नेंसी के मामलों में समय से पहले डिलीवरी, कम वजन और नवजातों की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का खतरा अधिक रहता है। यही कारण है कि ऐसे मामलों में डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार निगरानी करती है।

ये भी पढ़े

सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, निवेशकों में मची हलचल


बेशर्मी की हद पार, महिला रिशेप्सनिस्ट से लड़की की डिमांड करने लगे शहजादे

हम दो हमारे दो को ठेंगा, चार पैदा करो, 40 हजार हम देंगे

जब प्याज बना चुनावी हथियार, भारतीय जनता पार्टी गई थी हार

UP में ब्राह्मण वोटरों के लिये सजते सियासी गुलदस्ते

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं रखेंगी, वट सावित्री व्रत

 

Spread the love

Delhi Sports Uttar Pradesh

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड, तीरंदाजी में रचा इतिहास New Delhi :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण पदक डाल दिया। चिखिता तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू, 50% स्टाफ WFH

50% स्टाफ Work From Home, स्कूल होंगे हाइब्रिड! दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू New Delhi :  सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में संशोधित GRAP (Graded Response Action Plan) लागू कर दिया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण की स्थिति के अनुसार कार्रवाई के लिए चार चरणों […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider

पितृ पक्ष: पूर्वजों को याद करने का पर्व

आज से पितृ पक्ष शुरू। पितृ पक्ष के इन 15 दिनों का असली वैज्ञानिक और दार्शनिक महत्व। Ancestors : भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक के इन 16 दिनों को हम ‘पितृ पक्ष’ या ‘श्राद्ध पक्ष’ के रूप में मनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आधुनिक होती इस दुनिया में इन […]

Spread the love
Read More