मॉनसून की एंट्री से पहले मौसम में बड़ा बदलाव, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट!

Monsoon
  • मॉनसून से पहले मौसम ने बदली करवट, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। भारत में मॉनसून की एंट्री में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। मई के आखिरी हफ्ते में केरल में मॉनसून की पहली बौछारें दस्तक दे सकती हैं। वहीं, आज से देश के कम से कम 10 राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 26 मई को केरल पहुंचने की संभावना है। हालांकि, विभाग का कहना है कि मॉनसून के आगमन की तारीख में चार दिन का आगे-पीछे का अंतर (Margin of Error) देखने को मिल सकता है।

क्यों हो रही है जल्दी बारिश?

IMD के अनुसार, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। इसके प्रभाव से केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिण लक्षद्वीप से सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में निम्न वायु दाब का क्षेत्र बन गया है, जो मॉनसून को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

ये भी पढ़े

स्कूल यूनिफॉर्म में कपल का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

कहां तक पहुंचा मॉनसून?

दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून फिलहाल दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के अधिकांश हिस्सों, कन्याकुमारी, अंडमान सागर, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है।

आज से अगले पाँच दिन इन राज्यों में होगी भारी बारिश

उत्तर-पश्चिम भारत के राज्य जहां अभी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं, वहीं देश के कई हिस्सों में आज से बारिश का दौर शुरू हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर: 19 से 22 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

उत्तराखंड: 20 से 22 मई के बीच बारिश के आसार।

अरुणाचल प्रदेश: 22 मई को भारी बारिश का अलर्ट।

असम और मेघालय: 21 और 22 मई को भारी बारिश की संभावना।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा: 19 से 22 मई के बीच बारिश के आसार।

ये भी पढ़े

स्कॉर्पियो के बाद फॉरच्यूनर की चाह ने ले ली दीपिका की जान

पूर्वी भारत तेज हवा और भारी बारिश

बिहार: 19 से 21 मई के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश।

झारखंड: 20 मई को मौसम बदलेगा।

ओडिशा: 19 मई और फिर 22 से 24 मई के बीच भारी बारिश।

पश्चिम बंगाल (गंगीय क्षेत्र): 21 और 22 मई को बारिश की संभावना।

दक्षिण भारत : केरल, तमिलनाडु, तटीय व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, और माहे: आज भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। केरल में अगले 5 दिनों तक यह सिलसिला जारी रह सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

बापू की 157वीं जयंती कल, देशभर में होंगे श्रद्धांजलि और जागरूकता कार्यक्रम

New Delhi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती प्रतिवर्ष दो अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाई जाती है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस का पवित्र अवसर है। महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। भारत में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है और सभी सरकारी कार्यालय, […]

Spread the love
Read More
Vastu Tips for Home
homeslider Religion

वास्तु के ये नियम अपनाइए, घर में सुख समृद्धि लाइए

Vastu Tips for Home: अपना घर बनाते समय हर व्यक्ति चाहता है कि वहां परिवार के सदस्यों को सुख-शांति मिले और घर का माहौल सकारात्मक बना रहे। घर की सुंदरता और सुविधाओं के साथ कई लोग वास्तु से जुड़ी मान्यताओं का भी ध्यान रखते हैं। वास्तु शास्त्र में घर के अलग-अलग हिस्सों के लिए दिशाओं […]

Spread the love
Read More