सुबह-सुबह इंटरसिटी ट्रेन में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

सासाराम
  • इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगते ही मची भगदड़, यात्रियों में दहशत

बिहार में सोमवार की अहले सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक जनरल बोगी में अचानक आग लग गई। घटना सासाराम स्टेशन पर हुई, जहां ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। आग लगते ही बोगी से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई और स्टेशन परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। उस समय बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में सवार थे। जान बचाने के लिए लोग जल्दबाजी में ट्रेन से नीचे उतरने लगे। कई यात्री अपना सामान तक छोड़कर बाहर भागे। घटना के दौरान स्टेशन परिसर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

ये भी पढ़े

दो टूक: अब तक 89 परीक्षाओं के पेपर हुए लीक लेकिन खामोश, इस्तीफा मत मांगना

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक जनरल बोगी का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी यात्री द्वारा ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। रेलवे अधिकारियों ने प्रभावित कोच को अलग कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन इंतजामों को मजबूत करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस घटना के बाद यात्रियों ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नियमित जांच और बेहतर फायर सेफ्टी व्यवस्था की मांग की है।

रेलवे की सफाई

घटना को लेकर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि सासाराम स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी गाड़ी संख्या 53212 डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि ट्रेन उस समय स्थिर अवस्था में खड़ी थी और संबंधित कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही रेलकर्मियों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और तत्परता से कार्रवाई करते हुए सुबह करीब 6:05 बजे आग पर काबू पा लिया गया। रेलवे के अनुसार घटना में किसी यात्री या रेलकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और मामले की जांच जारी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

दो टूक: अब तक 89 परीक्षाओं के पेपर हुए लीक लेकिन खामोश, इस्तीफा मत मांगना

IAS पद्मा जायसवाल सेवा से बर्खास्त

दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, दो दिन में दूसरी बार बढ़े दाम… जानिए नई कीमतें

Spread the love

2 thoughts on “सुबह-सुबह इंटरसिटी ट्रेन में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

नाग पंचमी पर सिंह, कन्या राशि के जातक रहें सावधान

Today’s Horoscope  मेष : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं। वृषभ : अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखे। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। […]

Spread the love
Read More
Saharanpur
Crime News

गोमतीनगर विस्तार: जी20 रोड पर बड़ा हादसा, एक महिला बैंक कर्मी की मौत

मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे, एक युवती सहित दो लोग घायल ए अहमद सौदागर G20 Road Accident : जरा सी चूक ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों के लिए घातक बन गया। गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के जी20 रोड होते हुए शहीद पथ की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक आपा खो बैठा और अनियंत्रित होकर […]

Spread the love
Read More
Crime News

माता बनैलिया रोहिन बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, मचा हड़कंप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज! Rohin Barrage Accident : परसामलिक थाना क्षेत्र के माता बनैलिया रोहिन बैराज के गेट संख्या-3 के पास रविवार शाम रोहिन नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को […]

Spread the love
Read More