आज का राशिफल : जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

1 1711051649 todays horoscope 22 march

आज का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष : आज भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात और उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। किसी बड़े कार्य को करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनु्कूल लाभ देगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृष : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आज मन प्रसन्न रहेगा। प्रमाद न करें।

मिथुन : भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। फालतू खर्च होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। बनते काम बिगड़ सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। धैर्य रखें।

कर्क : डूबी हुई रकम आज प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। समय अनुकूल है। शेयर मार्केट से लाभ होगा।

ये भी पढ़ें

वरुथिनी एकादशी आज: व्रत से मिलेगा सुख-सौभाग्य, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

सिंह : आज कमजोर व्यक्तियों की सहायता करने की इच्छा जागृत होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या : कानूनी अड़चनें आज दूर होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हित-शत्रुओं से सावधान रहें। धन प्राप्ति सुगम होगी। तीर्थदर्शन संभव है।

तुला : जल्दबाजी में किए गए कार्य कोई बड़ी हानि का कारण हो सकते हैं। दुष्टजनों से दूर रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बनते कामों में बाधा आएगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में तनाव रह सकता है।

वृश्चिक : प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। राजकीय बाधा दूर होकर मनोनुकूल स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। शुभ सूचना मिलेगी।

ये भी पढ़ें

पंचक किसे कहते हैं? जानें इसका महत्व और कारण

बड़ा फैसला : ‘No if, No But’ पूरा प्याज खुद खरीदेगी सरकार

झारखंड: पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को SC से सशर्त जमानत

धनु : स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। समय की अनुकूलता का लाभ लें। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी।

मकर : पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे।

कुम्भ : किसी बुरी खबर के मिलने से मन खिन्न रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। अपने बुद्धिबल से बाधा दूर कर पाएंगे। विवाद न करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार ठीक चलेगा।

मीन : मेहनत का फल पूरा-पूरा प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार से मनोनुकूल लाभ होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि से मनोनुकूल लाभ होगा।

 

Spread the love

Transfers
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सूबे में कई जिलों के SDM इधर से उधर

Transfer कानपुर देहात, उन्नाव, मैनपुरी, गाजीपुर, वाराणसी समेत कई जिलों के अधिकारियों का तबादला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी नई तैनाती, बड़ी संख्या में हुआ फेरबदल नया लुक ब्यूरो उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची […]

Spread the love
Read More
Dogra Empire
Analysis homeslider

1931 के विद्रोह से डोगरा राज तक, जानिए इस दिन का इतिहास

Dogra Empire डोगरा साम्राज्य के उदय का दिन 13 जुलाई को मनाया जाता है। डोगरा राजवंश, उत्तर भारत का एक राजपूत राजवंश था। इसकी स्थापना महाराजा गुलाब सिंह ने की थी। इस राजवंश की जड़ें इक्ष्वाकु वंश तक जातीं हैं। ये कश्यप राजपूत, मेहरा राजपूत, जामवाल राजपूत जाति समूह से सम्बन्ध रखते हैं। 15 जून […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

शिव कृपा से सोमवार को इन राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव

Today’s Horoscope मेष: लंबे समय से रुके रोजगार संबंधी कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आलस्य से बचें और यात्रा से आर्थिक लाभ के योग हैं। वृषभ: अनजाने में हुई गलती आपको परेशान कर सकती है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। […]

Spread the love
Read More