उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजकर 12 मिनट पर ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद हेलीकॉप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और रेडियो ट्रांसमिशन (RT) से संपर्क टूट गया। इसके बाद से हेलीकॉप्टर से संपर्क करने की लगातार कोशिश की जा रही है, लेकिन फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

ये भी पढें

यूपी में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, अमित शाह का दावा

चट्टान से टकराने की जताई जा रही आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर के जोशीमठ के चाई गांव के आसपास लापता होने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर पहाड़ी क्षेत्र में किसी चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही हेलीकॉप्टर का मलबा बरामद किया गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी के मुताबिक, जेपी डैम के ऊपर जंगल में सफेद रंग की किसी वस्तु में आग लगने की सूचना मिली है। स्थिति का पता लगाने के लिए दूसरे हेलीकॉप्टरों को भी रेकी के लिए भेजा गया है।

सर्च ऑपरेशन में जुटीं कई टीमें

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें पहाड़ी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। सेना और ITBP की मदद भी ली जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

हैलोवीन पर ओरी का डरावना अंदाज, ‘तुम्बाड’ के हस्तर बनकर लूटी महफिल

करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने नहीं गया पति, नाराज पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

‘तुम्बाड 2’ से पहले हस्तर का क्रेज, फैन की दीवानगी पर सोहम शाह ने लुटाया प्यार

 

 

 

Karwa Chauth
homeslider Lifestyle

करवा चौथ: आखिर त्याग और समर्पण की जिम्मेदारी हमेशा महिलाओं पर ही क्यों?

करवा चौथ का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। महिलाएं सजती-संवरती हैं, पूजा की तैयारियां करती हैं और चांद निकलने का इंतजार करती हैं। कई महिलाओं के लिए यह दिन प्रेम, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। लेकिन इस खूबसूरत परंपरा के बीच एक सवाल भी उठता है—रिश्तों की सलामती के […]

Read More
Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: कारोबार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग

Horoscope  कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को बरतनी होगी सावधानी मेष : आप का आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिकरूप से कार्यभार अधिक रहेगा। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। वृषभ […]

Read More
Maharishi Valmiki Jayanti
homeslider Religion

महर्षि वाल्मीकि जयंती कल: रत्नाकर से आदिकवि बनने की प्रेरक कहानी

Maharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशभर में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। संस्कृत साहित्य के महान रचनाकार और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का जीवन सत्य, तपस्या, ज्ञान और आत्मपरिवर्तन का संदेश देता है। उनकी जीवनगाथा बताती है कि मनुष्य अपने विचारों और कर्मों में बदलाव […]

Read More