बड़ा फैसला : ‘No if, No But’ पूरा प्याज खुद खरीदेगी सरकार

 Government Onion Procurement 2026

सांसत में न आए सरकार, इसलिए प्याज पर नहीं करेंगे तकरार

नया लुक ब्यूरो

नई दिल्ली\ Government Onion Procurement 2026 :  एक बार सरकार गंवा चुकी भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब प्याज को लेकर काफी संजीदा दिख रही है। सरकार ने फैसला किया है कि इस बार वो प्याज का पूरा स्टॉक स्वयं खरीदने जा रही है। इस खबर से किसानों में बड़ी राहत देखने को मिल सकती है। साल 1977 से 1980 में जनता पार्टी की सरकार में प्याज की कीमतें काफी बढ़ गई थीं, 1980 के आम चुनाव में इंदिरा गांधी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था। यहां तक कि वो दिल्ली की सड़कों पर प्याज का माला पहनकर भी घूमीं थीं। वहीं मई 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पोखरण में परमाणु परीक्षण हुआ, लेकिन प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण दिल्ली-राजस्थान में सरकार नहीं बचा पाए थे। शायद यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी काबीना प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पूरी प्याज खुद खरीदना चाह रहे हैं।

12.35 रुपये प्रति किलो पर होगी प्याज की खरीद

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के सतारा में एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि सरकार अब किसानों से 12.35 रुपये प्रति किलोग्राम (1235 रुपये प्रति क्विंटल) की दर से प्याज खरीदेगी।

उन्होंने साफ कहा कि सरकार किसानों की फसल को सुरक्षित करने के लिए पूरा स्टॉक खरीदेगी, ताकि उन्हें बाजार में गिरती कीमतों से नुकसान न उठाना पड़े।

नाफेड को मिले निर्देश

सरकार ने इस फैसले को लागू करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) को जिम्मेदारी सौंपी है। नाफेड अब किसानों से प्याज खरीदने और वितरण प्रक्रिया को संभालेगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण प्याज का निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतें गिर गई हैं।

निर्यात में गिरावट से बढ़ी समस्या

सरकार के अनुसार, पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और आयात-निर्यात बाधाओं के कारण भारतीय प्याज की मांग कम हो गई है। इसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ा है। विशेष रूप से महाराष्ट्र, जो देश का प्रमुख प्याज उत्पादक राज्य है, वहां किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों की नाराजगी भी सामने आई

हालांकि सरकार के इस फैसले का स्वागत किया गया है, लेकिन महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ (MSOGA) ने इसे पर्याप्त नहीं बताया है। संघ का कहना है कि 12.35 रुपये प्रति किलो की दर उत्पादन लागत को भी पूरा नहीं करती। किसानों ने मांग की है कि प्याज की खरीद कम से कम 3000 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर होनी चाहिए। इसके अलावा, जिन किसानों ने पहले ही कम कीमतों पर प्याज बेचा है, उनके लिए मुआवजे की भी मांग की गई है।

विरोध की चेतावनी

किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे आने वाले समय में कृषि नीति को लेकर और बहस तेज हो सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, निवेशकों में मची हलचल

शनि पूजा में भूलकर भी न करें, ये गलतियां

आज का राशिफल: शनिवार को सिंह और वृषभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत

महंगाई के बीच गैस संकट से हाहाकार…सिलेंडर के लिए एजेंसी पर फूटा लोगों का गुस्सा

भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट के निर्णय से संत समाज में खुशी की लहर

,

Spread the love

Business

UNGA में रिलायंस ने दिखाया भारत के AI विकास का मॉडल, जलवा

UNGA 2026  : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान रिलायंस फाउंडेशन, भारत में संयुक्त राष्ट्र और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) ने पांचवें ‘इंडिया डे’ का आयोजन किया। 24 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के तकनीकी और विकास मॉडल पर चर्चा हुई। खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, […]

Spread the love
Read More
Business

JioShield से रखें अपनों पर नजर, लोकेशन ट्रैकिंग से SOS अलर्ट तक मिलेंगे कई फीचर्स

JioShield : बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो ने JioShield लॉन्च किया है। यह सेवा परिवार के सदस्यों की लोकेशन ट्रैकिंग से लेकर SOS अलर्ट, बैटरी अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराती है। कंपनी के मुताबिक, JioShield का इस्तेमाल माता-पिता अपने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 957 अंक टूटा; निवेशकों के करीब ₹5 लाख करोड़ डूबे

New Delhi: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में नजर आए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 958 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी […]

Spread the love
Read More