पैसिया-एकमा मार्ग के 11.30 किमी हिस्से को मंजूरी

चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 28.05 करोड़ रुपए होंगे खर्च

पहली किस्त में 2.80 करोड़ जारी

Maharajganj: महराजगंज जनपद के नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पैसिया-एकमा-लक्ष्मीपुर-भैसहिया-चरका-खोरिया मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने मंजूरी दी है। 11.30 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 28 करोड़ पांच लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयास से यह परियोजना मंजूर हुई है। सड़क के 16.700 से 28.000 किलोमीटर हिस्से पर काम किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पहली किस्त के तौर पर दो करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपए जारी किए गए हैं।

ये भी पढें

नेपाल में एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टर टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत

लोक निर्माण विभाग के शासनादेश के मुताबिक, काम के साथ पांच साल तक सड़क का रखरखाव भी किया जाएगा। निर्माण शुरू करने से पहले तकनीकी मंजूरी लेनी होगी। भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम पूरा होने के बाद ही सड़क निर्माण शुरू होगा। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं। ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों से बातचीत कर क्षेत्र की कमियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नेपाल में एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टर टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत

रश्मिका का दमदार तांडव, रिलीज हुआ ‘ओ मैसा रे’

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ बेलवा दूबे, भागवत कथा में कंस के जन्म का रहस्य सुनकर श्रद्धालु हुए अचंभित

चिकित्सा सेवा के लिए गर्व हैं IMA के 108वर्ष

 

 

Brajesh Pathak on SIR
homeslider Politics Uttar Pradesh

1.27 करोड़ वोटरों के नाम पर ब्रजेश का बयान

Brajesh Pathak on SIR: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब होने के मुख्यमंत्री योगी के दावे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (SIR) चुनाव आयोग का काम है। […]

Read More
Sonia Gandhi Book
homeslider National Politics

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी ने खोले इंदिरा के सख्त मिजाज के राज

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और सख्त फैसलों के लिए जाना जाता है। लेकिन घर के भीतर उनका व्यवहार कैसा था, उनके गुस्से से परिवार और कर्मचारी किस तरह प्रभावित होते थे, इसका खुलासा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब में किया है। सोनिया गांधी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More