जोन के सभी थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की बन रही सूची
दर्जन भर थानेदार पुलिस आयुक्त की नजर में
ए अहमद सौदागर
Lucknow: जन शिकायतों और IG RS मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले छह चौकी प्रभारी सहित एक दर्जन उपनिरीक्षकों के लाइन हाजिर होने के अलावा रात में गश्त के दौरान ड्यूटी से नदारद मिले पांच पुलिसकर्मियों को पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा ने तत्काल प्रभाव से लाइन का रास्ता दिखा दिया। इन्हें हटाए जाने के बाद करीब दर्जन भर से अधिक थाना प्रभारी व कर्मचारी पुलिस आयुक्त की कसौटी पर हैं। बताया जा रहा है कि इनकी गोपनीय सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर इन पुलिसकर्मियों के कार्यप्रणाली परख रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात कई स्टेशन अफसरों एवं कर्मचारियों के पास शिकायतें पहुंची हैं।
पुलिस कमिश्नर का सख्त रवैया देख मातहतों में मची खलबली
अभी और भी पुलिसकर्मी पुलिस आयुक्त की नजर में
जुगाड़ के बूते करीब ढाई-तीन साल तक जोन के कुछ थानों पर मलाई काट चुके कई थानेदारों की अब खैर नहीं है उनके ऊपर कभी भी गाज गिर सकती है। जानकार बताते हैं कि लखनऊ कमिश्नरेट के सभी जोन में तैनात थानेदारों की सूची बननी शुरू हो गई है। लापरवाही बरतने वाले स्टेशन अफसरों और चौकी प्रभारियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है, जिन पर पिछले दिनों तक जिम्मेदार हाकिम मेहरबान थे। चौकी प्रभारियों के अलावा ऊंची पहुंच रखने वाले कई थानेदारों को भी कुर्सी छोड़नी पड़ सकती है।
गौर करें तो तत्कालीन पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के तबादले के बाद IPS अधिकारी तरूण गाबा को लखनऊ कमिश्नरेट की जिम्मेदारी मिली। पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा की पहली प्राथमिकता रही कि वह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है कि वह उन्होंने पहले जांचा-परखा फिर अधीनस्थों पर गहनता से गोपनीय जांच-पड़ताल शुरू की तो कई स्टेशन अफसरों एवं कर्मचारियों की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई।
इसकी सुगबुगाहट तो उसी दिन से शुरू हो गई जब पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा ने लापरवाही बरतने वाले पन्द्रह पुलिसकर्मियों को लाइन का रास्ता दिखाया। पिछले कुछ सालों से थानों पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों की कुंडली खंगालना शुरू कर दी है। जानकार बताते हैं कि सभी जोन में तैनात पुलिसकर्मियों का ब्यौरा मांगा गया है। राजधानी लखनऊ के सभी जोन में तैनात कई इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी चिन्हित किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा का कड़ा रुख अख्तियार देख सभी पुलिसकर्मियों में खलबली इस बात को लेकर मची हुई है कि कौन बचेगा और कौन नपेगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नेपाल में एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टर टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत
सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार
मीडिया और पुलिस के बीच तालमेल होना ज़रूरी: DGP
