रश्मिका का दमदार तांडव, रिलीज हुआ ‘ओ मैसा रे’

Maissa Movie :  साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपने नए और दमदार अंदाज से दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मैसा’ का पहला गाना ‘ओ मैसा रे’ रिलीज कर दिया गया है। गाने में रश्मिका मंदाना का निडर, आक्रामक और हाई-इंटेंसिटी तांडव अंदाज देखने को मिल रहा है। उनकी दमदार परफॉर्मेंस, शानदार एक्सप्रेशन और जबरदस्त कोरियोग्राफी ने गाने को खास बना दिया है। फिल्म के टीजर को पहले ही देशभर में शानदार प्रतिक्रिया मिल चुकी है। दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने इसकी रॉ एनर्जी, भव्य सिनेमैटिक स्केल और इंटेंस माहौल की तारीफ की है। अब ‘ओ मैसा रे’ की रिलीज के साथ फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

रश्मिका के तांडव अवतार ने खींचा ध्यान

‘ओ मैसा रे’ में रश्मिका मंदाना बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रही हैं। गाने में उनका बेखौफ अंदाज, दमदार हाव-भाव और ऊर्जा से भरपूर तांडव स्टाइल परफॉर्मेंस दर्शकों का ध्यान खींच रही है। गाने की कोरियोग्राफी और इसकी रॉ एनर्जी फिल्म के आदिवासी परिवेश को प्रभावशाली तरीके से पेश करती है। रश्मिका का यह अंदाज उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग नजर आ रहा है। गाने के जरिए फिल्म में उनके किरदार की ताकत, साहस और भावनात्मक गहराई की झलक देखने को मिलती है।

आदिवासी संस्कृति और दमदार संगीत का संगम

इस गाने को जेक्स बिजॉय ने कंपोज किया है। उन्होंने दमदार बीट्स और आदिवासी संगीत के तत्वों को मिलाकर एक प्रभावशाली ट्रैक तैयार किया है। गाने का संगीत फिल्म की कहानी के परिवेश और उसकी जमीनी पहचान को मजबूती देता है। ओ मैसा रे’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म की दुनिया, उसके माहौल और रश्मिका के किरदार की ऊर्जा को दर्शाने वाला एक अहम हिस्सा है।

बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है फिल्म की कहानी

‘मैसा’ एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की सबसे खास बात इसकी कहानी में दिखाया जाने वाला बाप-बेटी का अनोखा और मजबूत रिश्ता है। भारतीय सिनेमा में अब तक कई बड़ी एक्शन फिल्मों में मां-बेटे या पिता-पुत्र के रिश्तों को प्रमुखता दी गई है, लेकिन ‘मैसा’ में पिता और बेटी के भावनात्मक जुड़ाव को एक्शन और रोमांच के साथ पेश करने की कोशिश की गई है। यही पहलू इसे दूसरी फिल्मों से अलग बनाता है।

27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘मैसा’

अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन रवींद्र पुल्ले ने किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना एक ऐसे दमदार किरदार में नजर आएंगी, जिसमें एक्शन के साथ भावनात्मक गहराई भी देखने को मिलेगी। फिल्म के टीजर और पहले गाने को मिल रहे उत्साहजनक रिस्पॉन्स के बीच अब दर्शकों को इसके ट्रेलर और रिलीज का इंतजार है। ‘मैसा’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रश्मिका मंदाना का यह नया अवतार बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना प्रभावित करता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढे

पन्द्रह पुलिसकर्मियों पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद अब और भी थानेदारों की नींद गायब

नौतनवां नगर पालिका में अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दी नई गाड़ियों की सौगात

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

G20 में बोले डॉ. जयशंकर- सैन्य विकल्पों से नहीं, कूटनीति से हल होंगे वैश्विक संकट

 

 

 

 

Entertainment

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को झटका, अदालत ने लगाई फटकार

Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली के 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें एक बार फिर समन जारी किया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने नोरा फतेही के वकील को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, ‘कोर्ट को हल्के में मत लीजिए।’ […]

Read More
Entertainment

‘रामायण’ ने जीता विदेशी समीक्षकों का दिल, शानदार विजुअल्स और भव्यता की हुई तारीफ

Ramayana First Review: भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ को लॉस एंजिल्स में हुए ग्लोबल प्रीमियर के बाद अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के भव्य विजुअल्स, शानदार सिनेमैटोग्राफी और दमदार सिनेमाई प्रस्तुति की विदेशी समीक्षकों ने […]

Read More
Entertainment

मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। ‘काबिल’, ‘मुंबई सागा’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके संजय गुप्ता के अचानक निधन की खबर से फिल्मी जगत में शोक की […]

Read More