पंचक किसे कहते हैं? जानें इसका महत्व और कारण

Panchak NayaLook
राजेन्द्र गुप्ता

हिन्दू पंचांग अनुसार प्रत्येक माह में पांच ऐसे दिन आते हैं जिनका अलग ही महत्व होता है जिन्हें पंचक कहा जाता है। प्रत्येक माह का पंचक अलग अलग होता है तो किसी माह में शुभ कार्य नहीं किया जाता है तो किसी माह में किया जाता है।

पंचक क्या और क्यों लगता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चन्द्र ग्रह का धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण और शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद तथा रेवती नक्षत्र के चारों चरणों में भ्रमण काल पंचक काल कहलाता है। इस तरह चन्द्र ग्रह का कुम्भ और मीन राशी में भ्रमण पंचकों को जन्म देता है। अर्थात पंचक के अंतर्गत धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। इन्हीं नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को ‘पंचक’ कहा जाता है।

पंचक के नक्षत्रों का प्रभाव

‘अग्नि-चौरभयं रोगो राजपीडा धनक्षतिः।

संग्रहे तृण-काष्ठानां कृते वस्वादि-पंचके।।’-मुहूर्त-चिंतामणि

अर्थात: पंचक में तिनकों और काष्ठों के संग्रह से अग्निभय, चोरभय, रोगभय, राजभय एवं धनहानि संभव है।

  1. धनिष्ठा नक्षत्र में अग्नि का भय रहता है।
  2. शतभिषा नक्षत्र में कलह होने की संभावना रहती है।
  3. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में रोग बढ़ने की संभावना रहती है।
  4. उतरा भाद्रपद में धन के रूप में दंड होता है।
  5. रेवती नक्षत्र में धन हानि की संभावना रहती है।ये भी पढ़ें

आज का दिन कैसा रहेगा: जानिए 12 राशियों का हाल

नहीं करते हैं ये कार्य

  1. लकड़ी एकत्र करना या खरीदना
  2. मकान पर छत डलवाना
  3. शव जलाना
  4. पलंग या चारपाई बनवाना
  5. दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करना।
  6. अन्य कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य।
  7. मान्यतानुसार किसी नक्षत्र में किसी एक के जन्म से घर आदि में पांच बच्चों का जन्म तथा किसी एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर पांच लोगों की मृत्यु होती है। पंचक में मरने वाले व्यक्ति की शांति के लिए गरुड़ पुराण में उपाय भी सुझाए गए हैं।

Spread the love

One thought on “पंचक किसे कहते हैं? जानें इसका महत्व और कारण”

Comments are closed.

Astrology
homeslider Religion

ज्योतिष के अनुसार रोज करें ये 12 काम, जीवन में सुख-समृद्धि के लिए माने जाते हैं शुभ

Astrology: हमारी रोजमर्रा की आदतें न केवल हमारे व्यक्तित्व और व्यवहार को प्रभावित करती हैं, बल्कि ज्योतिष में भी इन्हें ग्रहों की स्थिति और शुभ-अशुभ प्रभावों से जोड़कर देखा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जीवन में स्वच्छता बनाए रखना, बड़ों का सम्मान करना, जरूरतमंदों की मदद करना और दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करना सकारात्मक […]

Spread the love
Read More
Pakistan
Crime News homeslider International pakistani

पाकिस्तान के पंजाब में रेल दुर्घटना, पाँच यात्रियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस मुल्तान के पास पटरी से उतर गई। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव […]

Spread the love
Read More
Mahadev
homeslider Religion

भगवान शिव के बाघ की खाल धारण करने का क्या है रहस्य? जानें धार्मिक महत्व

Mahadev: भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। उनका स्वरूप जितना रहस्यमयी है, उतना ही गहरा उनके प्रतीकों का अर्थ भी माना जाता है। उनके गले में विराजमान नाग, मस्तक पर चंद्रमा, जटाओं से निकलती गंगा और हाथ में त्रिशूल उनके दिव्य स्वरूप की पहचान हैं। वहीं, भगवान शिव को अक्सर बाघ […]

Spread the love
Read More