गर्मियों में क्यों पीना चाहिए चिया सीड्स का पानी और सही सेवन का तरीका

mixcollage 17 mar 2025 11 12 pm 7276 1742233357

अगर आप गर्मियों में हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक महसूस करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स का पानी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। छोटे-छोटे चिया सीड्स ओमेगा-3, प्रोटीन और डाइटरी फाइबर से भरपूर होते हैं। जब आप इन्हें पानी में भिगोते हैं, तो ये जेली जैसी बन जाते हैं और शरीर में नमी बनाए रखते हैं। इससे गर्मियों में ठंडक महसूस होती है और हाइड्रेशन भी बना रहता है। चिया सीड्स का पानी डाइजेशन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इनके घुलनशील फाइबर पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी और पेट फूलना दूर करने में मदद करते हैं। भिगोने पर ये जेली जैसे पदार्थ में बदल जाते हैं और प्रीबायोटिक की तरह काम करते हैं, जिससे आपके डाइजेस्टिव सिस्टम की हेल्थ में सुधार होता है।

ये भी पढ़ें

जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार, खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

चिया सीड्स से आपको एनर्जी भी मिलती है। ओमेगा-3, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये सीड्स आपको भारी महसूस कराए बिना ऊर्जा बढ़ाते हैं। इसके अलावा, ये खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं और दिल की हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स फाइबर और प्रोटीन से पेट भरा रखते हैं और एक्स्ट्रा स्नैकिंग कम हो जाती है।

ये भी पढ़ें

 

खैबर पख्तूनख्वा में बारिश का कहर, 23 बच्चों समेत 45 की मौत, नौ अप्रैल तक अलर्ट जारी

 

चिया सीड्स ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इनका हाई फाइबर कंटेंट ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करता है और ब्लड शुगर को स्थिर रखता है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है और शुगर स्पाइक्स कम होते हैं। सही तरीका यह है कि रात को सोने से पहले एक चम्मच चिया सीड्स को एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इसे हल्का गुनगुना करके नींबू का रस और काला नमक मिलाएं और खाली पेट पिएं। यह तरीका शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ एनर्जी, पाचन और हाइड्रेशन के लिए बेहद फायदेमंद है।

Spread the love

One thought on “गर्मियों में क्यों पीना चाहिए चिया सीड्स का पानी और सही सेवन का तरीका”

Comments are closed.

Health

Rice Water For Skin : चावल का पानी क्यों बन रहा है स्किनकेयर का ट्रेंड, जानें इसके फायदे

Rice Water For Skin : महंगे स्किनकेयर और हेयरकेयर प्रोडक्ट्स के बीच अब घरेलू नुस्खों की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है। इसी कड़ी में चावल का पानी (Rice Water) त्वचा और बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक लोकप्रिय प्राकृतिक उपाय बन गया है। आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा के […]

Spread the love
Read More
Health

Coconut Water Alternatives : गर्मी में हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी की जगह पिएं ये पांच सस्ते देसी ड्रिंक्स

Coconut Water Alternatives : बारिश के बाद बढ़ी उमस और तेज धूप के कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में हाइड्रेटेड रहने के लिए लोग अक्सर नारियल पानी का सहारा लेते हैं, क्योंकि इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं। हालांकि, कई शहरों में नारियल पानी की कीमत […]

Spread the love
Read More
Cardiac arrest
Health homeslider

कार्डियक अरेस्ट में हर सेकंड कीमती, आप भी बचा सकते हैं किसी की जिंदगी

Cardiac arrest PGI  में नेशनल एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी डे पर AI नीडल-फ्री एनेस्थीसिया और मरीजों की सुरक्षा पर चर्चा लखनऊ। किसी व्यक्ति की अचानक सांस रुक जाए, वह बेहोश हो जाए और शरीर में कोई हरकत न हो तो घबराने के बजाय तुरंत सही कदम उठाना उसकी जान बचा सकता है। ऐसे समय […]

Spread the love
Read More