तेज़ और आसान डोसा रेसिपी , बिना भिगोए 15 मिनट में बनाएं क्रिस्पी डोसा

dd 5 1738980846

डोसा भारत की सबसे पसंदीदा डिशों में से एक है। आमतौर पर इसे साउथ इंडियन व्यंजन माना जाता है, लेकिन आज उत्तर भारत में भी लोग इसे उतने ही शौक से खाते हैं। होटल या रेस्टोरेंट में मिलने वाला कुरकुरा डोसा हर किसी को पसंद आता है, लेकिन जब बात घर पर डोसा बनाने की होती है तो लोग अक्सर इससे बचते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि पारंपरिक डोसा बनाने के लिए चावल और दाल को कई घंटों तक भिगोना पड़ता है और फिर बैटर तैयार करना पड़ता है। हालांकि अब आप बिना दाल-चावल भिगोए भी घर पर मार्केट जैसा क्रिस्पी डोसा बना सकते हैं। खास बात यह है कि यह रेसिपी सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाती है और स्वाद भी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा आता है।

इस इंस्टेंट डोसा का बैटर तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कप सूजी लें और उसे मिक्सर जार में डाल दें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा गेहूं का आटा और थोड़ा बेसन मिलाएं। अब इसमें थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें ताकि स्मूद बैटर बन जाए। पीसने के बाद इसमें आधा कप दही डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। बैटर तैयार होने के बाद इसे करीब 5 से 10 मिनट तक ढककर रख दें, जिससे सूजी हल्की फूल जाए।

ये भी पढ़ें

बाजार जैसी कुरकुरी गोलगप्पे बनाने का आसान तरीका, आटे में डालें ये एक खास चीज़!

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

डोसा का असली स्वाद उसके मसालेदार आलू से आता है। इसके लिए एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई डालें। इसके बाद थोड़ा चना दाल और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं। अब इसमें बारीक कटा प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर हल्दी, नमक और अन्य मसाले डालें। आखिर में उबले हुए आलू को मैश करके डालें और मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं।

ये भी पढ़ें

14 बार पत्र, सात बार व्यक्तिगत रुप से अधिकारियों से मिलने के दो वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय

डोसा बनाने के लिए लोहे का तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाकर ग्रीस करें। तवा गर्म होने के बाद थोड़ा पानी छिड़क दें, ताकि तापमान संतुलित हो जाए। अब एक करछी बैटर तवे पर डालें और गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं। ऊपर से थोड़ा घी डालें और धीमी आंच पर पकाएं। कुछ ही मिनटों में डोसा सुनहरा और कुरकुरा हो जाएगा। इसके बाद इसमें आलू की स्टफिंग भरें और नारियल चटनी या सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

ये भी पढ़ें

किसी एक देश के पास न होकर विभाजित हो चुका है शक्ति का केंद्रः डॉ. जयशंकर

Rice Water For Skin : चावल का पानी क्यों बन रहा है स्किनकेयर का ट्रेंड, जानें इसके फायदे

Spread the love

Health Tips
Health Lifestyle

Health Tips: बेहतर नींद के लिए कब लें धूप? सुबह और शाम की रोशनी का जानें महत्व

सुबह उठने के बाद कुछ समय प्राकृतिक रोशनी में बिताना और शाम के वक्त हल्की धूप या प्राकृतिक रोशनी के संपर्क में रहना शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी यानी सर्केडियन रिदम (जैविक घड़ी) को व्यवस्थित रखने में मदद कर सकता है। यही आंतरिक घड़ी हमारे सोने-जागने के पैटर्न, सतर्कता और कई शारीरिक प्रक्रियाओं को प्रभावित […]

Spread the love
Read More
Lifestyle

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, घर पर बनाएं रोज एलोवेरा जेल; जानें पूरी विधि

Natural Rose Aloe Vera Gel: चेहरे की खूबसूरती और त्वचा को मुलायम बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप घर पर तैयार नेचुरल चीजों को अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहते हैं, तो रोज एलोवेरा जेल एक आसान विकल्प हो सकता है। इसे […]

Spread the love
Read More
Business Lifestyle

देशभर में बैन होगा ‘सस्ता’ पनीर? त्योहारों से पहले FSSAI का बड़ा एक्शन

Analog cheese: अगर आप बाजार, होटल या रेस्टोरेंट में पनीर की डिश बड़े चाव से खाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। त्योहारों के सीजन से पहले एनालॉग पनीर (Analogue Paneer) को लेकर फूड सेफ्टी अथॉरिटी ने सख्ती बढ़ा दी है। कई राज्यों में इस तरह के उत्पाद के खिलाफ कार्रवाई के […]

Spread the love
Read More