बर्बर बलात्कार से लड़की के प्राइवेट पार्ट में आया था जख्म, ब्लीडिंग से गई जान

nursing student death

वाराणसी नर्सिंग छात्रा की मौत में नया मोड़, क्रूरता से हुआ था रेप

ADCP ने बताया अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से गई लड़की की जान

nursing student death : वाराणसी में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADCP) लिपि नागायच ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार छात्रा की मौत अबॉर्शन पिल्स के कारण नहीं हुई, बल्कि उसके साथ हुई क्रूरता के चलते हुई गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने छात्रा के साथ बर्बर तरीके से दुष्कर्म किया, जिससे उसके निजी अंगों में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक ब्लीडिंग शुरू हो गई। इसी कारण छात्रा की हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई।

ADCP  ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण “हेमोरेजिक शॉक” यानी अत्यधिक रक्तस्राव पाया गया है। मृतका के पिता पुलिस विभाग में सिपाही हैं और उनकी शिकायत पर पहले आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले में गंभीर धाराएं जोड़ दी गई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म (रेप) और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में भी केस दर्ज कर लिया है। जांच आगे जारी है।

आरोपी मोहम्मद समीर ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उसका और छात्रा का पिछले लगभग दो साल से प्रेम संबंध था। छात्रा तीन महीने की गर्भवती थी। उसके अनुसार दोनों ने डॉक्टरों से संपर्क किया था, लेकिन परिजनों की अनुमति के बिना गर्भपात करने से डॉक्टरों ने मना कर दिया था। इसके बाद दोनों ने कथित रूप से मिलकर खुद ही गर्भपात का निर्णय लिया और अबॉर्शन पिल्स का इस्तेमाल किया। घटना के बाद बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे छात्रा हॉस्टल की सीढ़ियों के पास खून से लथपथ हालत में मिली। वहां मौजूद एक इलेक्ट्रिशियन ने सबसे पहले उसे बेहोश देखा और तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद गार्ड और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। छात्रा को तुरंत शिव सर्जिकल नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े

इश्क में ठहर गया गर्भ, अब दवा खिलाकर BF ने किया ऐसा कि…

 

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को उसके घर जौनपुर के करियाव मीरगंज से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता पुलिस विभाग में सिपाही हैं और चंदौली में तैनात हैं। परिवार काशी में रहता है। छात्रा GNM सेकेंड ईयर की छात्रा थी, जबकि आरोपी मोहम्मद समीर उसी कॉलेज में नर्सिंग थर्ड ईयर का छात्र था।

आरोपी समीर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि छात्रा ने नौ  जून को उसे अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों ने गर्भपात को लेकर डॉक्टरों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन परिजनों की अनुमति के बिना किसी ने प्रक्रिया करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर मेडिकल की किताबों और यूट्यूब वीडियो की मदद से जानकारी जुटाई और अबॉर्शन पिल्स के उपयोग पर सहमति बनाई। दवा लेने का तरीका भी यूट्यूब से देखा गया और एक ब्रांड की दवा खरीदी गई। योजना के अनुसार, छात्रा को बुधवार को दवा लेनी थी।

आरोपी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब नौ बजे छात्रा घर से खाना लेकर हॉस्टल पहुंची। कमरे में आने के बाद वह डरी और घबराई हुई थी और उसने दवा लेने से इनकार कर दिया। आरोपी का कहना है कि दबाव बनाने पर छात्रा ने निकाह की बात कही, लेकिन उसने इसे स्वीकार नहीं किया और कथित रूप से जबरन दवा खिला दी गई।

दवा की खुराक अधिक होने के कारण लगभग एक घंटे के भीतर तेज रक्तस्राव शुरू हो गया और आधे घंटे में स्थिति और गंभीर हो गई। छात्रा ने अस्पताल ले जाने की बात कही और कमरे से बाहर निकल गई। आरोपी के अनुसार, छात्रा के शरीर से लगातार रक्तस्राव हो रहा था और वह सीढ़ियों से उतरते समय चक्कर खाकर गिर गई। उसने बताया कि यह देखकर वह घबरा गया और वहां से निकलकर अपने घर जौनपुर भाग गया।

पुलिस के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि लगभग सात महीने पहले भी छात्रा का गर्भपात कराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि छात्रा के बैग से दर्द निवारक दवाएं और अन्य मेडिकल दवाएं बरामद की गई हैं। इसके अलावा, आरोपी के मोबाइल फोन से कुछ वीडियो, फोटो और दोनों के बीच हुई चैटिंग भी पुलिस को मिली है, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है।

हॉस्टल के गार्ड ने बताया कि छात्रा पिछले दो दिनों से लगातार हॉस्टल परिसर में आ-जा रही थी। मंगलवार को भी वह वहां देखी गई थी। वह कैंपस के अंदर और बाहर कई बार घूमती रही और काफी देर तक अकेली दिखाई दी।

गार्ड के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9:20 बजे छात्रा अकेले सीढ़ियों से ऊपर गई और सीधे कमरे की ओर चली गई। इसके कुछ समय बाद वह गंभीर हालत में खून से लथपथ मिली, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली में नवनिर्मित सडक का किया लोकार्पण

इश्क में ठहर गया गर्भ, अब दवा खिलाकर BF ने किया ऐसा कि…

सत्ता की क्रूरता और राजनीति का यथार्थ

चुनावी प्रक्रिया में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका

 

Spread the love

One thought on “बर्बर बलात्कार से लड़की के प्राइवेट पार्ट में आया था जख्म, ब्लीडिंग से गई जान”

Comments are closed.

Mohanlalganj rape case
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में नाबालिग बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने पीड़िता के दर्ज किए बयान

बहला-फुसलाकर होटल ले गई महिला, आरोपी ने किया दुष्कर्म सनसनीखेज मामले का खुलासा, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Mohanlalganj rape case : मोहनलालगंज इलाके में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर PGI क्षेत्र स्थित एक होटल में दुष्कर्म के मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने सोमवार को दो […]

Spread the love
Read More
indian woman murder
Crime News International

कनाडा में भारतीय मूल की युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टोरंटो में दिनदहाड़े वारदात, 26 वर्षीय नवनीत कौर की मौके पर ही मौत indian woman murder :  कनाडा के टोरंटो शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भारतीय मूल की 26 वर्षीय नवनीत कौर की शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। टोरंटो पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कर्नाटक में टला बड़ा हादसा, 40 यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला; सभी सुरक्षित

Karnataka Bus Fire : कर्नाटक में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही एक निजी बस में दुर्घटना के बाद अचानक भीषण आग लग गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, लेकिन समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में किसी के […]

Spread the love
Read More