विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली में नवनिर्मित सडक का किया लोकार्पण

Nautanwa Development Works

विधायक निधि से कराया कार्य

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Nautanwa Development Works: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 10 में 20 वर्षों से लंबित सड़क निर्माण का कार्य आखिरकार पूरा हो गया है। स्थानीय निवासियों की यह मांग लंबे समय से ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष और विधायक तक से की जा रही थी, लेकिन अब तक पूरी नहीं हो पाई थी।नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने अपनी विधायक निधि से सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की, जिसके बाद सड़क का निर्माण कार्य संपन्न हुआ।

सड़क निर्माण पूर्ण होने के उपरांत वार्डवासियों ने एक सम्मान समारोह और लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। विधायक ने नव निर्मित सड़क का विधिवत लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया।कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड  निवासियों ने बताया कि पिछले दो दशकों में कई जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई थी, लेकिन किसी ने भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया।

ये भी पढ़े

AFSPA को लेकर अमित शाह का बड़ा दावा, नॉर्थ-ईस्ट से हटने के संकेत

 

उन्होंने विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वह कार्य कर दिखाया जो अब तक कोई नहीं कर सका था।लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि नगर की गलियों और गांवों की सभी सड़कों को कीचड़ मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने क्षेत्र के विकास और आम जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाबा, मनोनीत सभासद रवि वर्मा, व्यापारी नेता बबलू सिंह, सुभाष जायसवाल, राज कुमार नायक, प्रदीप नायक, राज कुमार गुप्ता, मनोनीत सभासद हरिनारायण लोधी, मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, अमरजीत वर्मा, गुरु मद्धेशिया, आनंद जायसवाल, बैजनाथ कौशल, श्रीनिवास जायसवाल, राजू पटवा, राजू जायसवाल, कृपा शंकर मद्धेशिया, सागर विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, लोकेंद्र जायसवाल, विकास मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

‘जूनियर के अधीन काम नहीं करूंगा’ – इंस्पेक्टर के इस्तीफे पर विवाद गहराया

शुक्रवार के दिन इन राशियों को मिलेगा धन का लाभ

लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव जेल के लिए वसूले गए 40 से 60 हजार!

फूले-फूले गुब्बारे जैसे भटूरे बनाने के लिए क्या करें? नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप विधि

 

Spread the love

One thought on “विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली में नवनिर्मित सडक का किया लोकार्पण”

Comments are closed.

Mohanlalganj rape case
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में नाबालिग बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने पीड़िता के दर्ज किए बयान

बहला-फुसलाकर होटल ले गई महिला, आरोपी ने किया दुष्कर्म सनसनीखेज मामले का खुलासा, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Mohanlalganj rape case : मोहनलालगंज इलाके में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर PGI क्षेत्र स्थित एक होटल में दुष्कर्म के मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने सोमवार को दो […]

Spread the love
Read More
TB-Free India Campaign
Health Uttar Pradesh

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

अगर प्रतिरोधक क्षमता कम है तो पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जरूर कराएं अपनी जांच TB-Free India Campaign:  उत्तर प्रदेश में तपेदिक (टीबी) उन्मूलन की दिशा में तेजी से काम हो रहा है, लेकिन एक ऐसा पहलू है, जिससे अधिकतर लोग अनजान हैं। विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश की लगभग आधी आबादी लक्षणविहीन या सुप्त टीबी […]

Spread the love
Read More
Jal Jeevan Mission
Politics Uttar Pradesh

JE, AES प्रभावित बचे गांवों में जल्द से जल्द पहुंचाएं नल से जल

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश Jal Jeevan Mission:  प्रदेश के जिन जापैनीज एनसेफ्लाइटिज (JE), एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) प्रभावित गांवों में अभी तक नल से जलापूर्ति नहीं शुरू हुई है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उन बचे गांवों में 24 घंटे तीन शिफ्टों में काम कर […]

Spread the love
Read More