इश्क में ठहर गया गर्भ, अब दवा खिलाकर BF ने किया ऐसा कि…

varanasi nursing student death :

आधुनिकता के चक्कर में सब कुछ गवां रही हैं भारतीय लड़कियां

आखिर कहाँ हैं प्रेम, शरीर सुख के लिए लड़के लड़कियां उठाते हैं ये गलत कदम

नया लुक संवाददाता
varanasi nursing student death : ये खबर कोई सनसनी नहीं है। बस प्यार, मोहब्बत, इश्क या फिर कहें फर्जी प्रेम के दिखावे और हवस के इरादे से किए गए सम्बन्धों के कारण उपजी एक कहानी है। कथा में केवल दो किरदार हैं, पहला एक लड़का जिसे अब बॉय फ्रेंड कहा जाता है। दूसरा एक लड़की, जिसे इस कहानी में गर्लफ्रेंड कहा जाता है। दोनों में प्यार होता है। आंखें चार होती हैं। प्यार परवान चढ़ता है और दोनों दो जिस्म एक जान होने हो आतुर हो जाते हैं। बस, यहीं से कहानी में ट्विस्ट आ जाता है। लड़की प्रेग्नेंट हुई तो लड़के ने उसे दवा खिलाने की कोशिश की। लेकिन प्यार की पहली निशानी व्यर्थ न करने पर अड़ चुकी लड़की देर कर देती है। लड़का उसे समझाता है, बुझाता है फिर दवा खिला देता है। लड़की जब दवा खाती है तो उसका गर्भ तीन माह का हो चुका होता है। ये गलती कोई सामान्य लड़की करती तो ठीक, लेकिन यह किया एक GNM छात्रा ने । जो खुद हेल्थ की पढ़ाई कर रही थी, वही दवा खा के मर गई। प्रेम कहानी खत्म। अब पढ़िये वो खबर जो दुनिया के सामने बताई जा रही है।

खबरों के मुताबिक वाराणसी में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा तीन महीने की गर्भवती थी और उसकी मौत कथित तौर पर अबॉर्शन पिल्स के सेवन के बाद हुई जटिलताओं से जुड़ी बताई जा रही है। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे वह हॉस्टल की सीढ़ियों के पास खून से लथपथ हालत में मिली। मौके पर मौजूद एक इलेक्ट्रिशियन ने सबसे पहले उसे बेहोश देखा, जिसके बाद गार्ड और अन्य लोग वहां पहुंचे। छात्रा को तुरंत शिव सर्जिकल नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कॉल डिटेल्स और हॉस्टल स्टाफ से पूछताछ की। गार्ड के बयान के आधार पर एक युवक से संपर्क की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना बयान दर्ज कराया है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब देखकर अबॉर्शन पिल्स के बारे में जानकारी हासिल की और दवा खुद ही खरीदी। दवा लेने के बाद छात्रा को तेज पेट दर्द, उल्टी और अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर छात्रा ने अस्पताल ले जाने को कहा, लेकिन इसी दौरान वह घबराकर सीढ़ियों की ओर भागी और बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

जानकारी के अनुसार, छात्रा के पिता पुलिस में सिपाही हैं और चंदौली में तैनात हैं। परिवार काशी में रहता है। छात्रा GNM सेकेंड ईयर की छात्रा थी, जबकि आरोपी भी उसी कॉलेज में नर्सिंग थर्ड ईयर का छात्र है। आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि दोनों के बीच लगभग दो साल से प्रेम संबंध थे। गर्भ ठहरने की पुष्टि होने के बाद दोनों ने डॉक्टरों से संपर्क किया, लेकिन बिना परिवार की अनुमति के गर्भपात करने से डॉक्टरों ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर खुद ही दवा से गर्भपात करने का निर्णय लिया।

बॉयफ्रेंड ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने मेडिकल से जुड़ी किताबें पढ़ने के बाद यूट्यूब पर अबॉर्शन पिल्स के बारे में जानकारी ली। कई वीडियो और चैनल देखने के बाद दोनों ने गर्भपात की दवा लेने पर सहमति बनाई और उसी आधार पर एक ब्रांड की दवा खरीदी। योजना के अनुसार दवा छात्रा को बुधवार को दी जानी थी। उसके अनुसार, बुधवार सुबह करीब नौ  बजे छात्रा घर से खाना लेकर हॉस्टल पहुंची। कमरे में आने के बाद वह डरी और घबराई हुई थी और दवा लेने से इनकार कर रही थी। आरोपी ने बताया कि उसने दबाव बनाया, जिस पर छात्रा ने निकाह की बात कही, लेकिन उसने इसे स्वीकार नहीं किया और कथित रूप से जबरन दवा खिलाई गई।

आरोपी के अनुसार, दवा की खुराक अधिक होने के कारण लगभग एक घंटे बाद छात्रा को तेज ब्लीडिंग शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई। हालत बिगड़ने पर छात्रा ने अस्पताल ले जाने की बात कही और कमरे से बाहर निकल गई। उसने आगे बताया कि छात्रा के शरीर से लगातार रक्तस्राव हो रहा था और इसी दौरान वह सीढ़ियों से उतरते समय बेहोश होकर गिर गई। आरोपी ने कहा कि स्थिति देखकर वह घबरा गया और वहां से भागकर अपने घर जौनपुर चला गया। पुलिस के अनुसार, छात्रा के बैग से दर्द निवारक और अन्य दवाएं बरामद हुई हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने दावा किया है कि लगभग 7 महीने पहले भी छात्रा का गर्भपात कराया गया था। पुलिस को उसके फोन से कुछ वीडियो, फोटो और दोनों के बीच हुई चैटिंग भी मिली है, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है।

हॉस्टल के गार्ड ने बताया कि छात्रा पिछले दो दिनों से लगातार हॉस्टल आ-जा रही थी। मंगलवार को भी वह कैंपस में देखी गई थी और अकेले परिसर में कई बार घूमती रही। बुधवार सुबह करीब 9:20 बजे वह सीढ़ियों से अकेले ऊपर जाते हुए कमरे की ओर गई थी, जिसके कुछ समय बाद वह गंभीर हालत में खून से लथपथ मिली। पुलिस अधिकारी ACP सारनाथ विद्युत सक्सेना ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

ACP सारनाथ विद्युत सक्सेना ने बताया कि दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी भी की गई है। उन्होंने आगे कहा कि मामले में आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

स्त्री रोग विशेषज्ञों ने बताया कि यदि समय पर उचित इलाज मिल जाता तो छात्रा की जान बचाई जा सकती थी।  स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या यादव के अनुसार, यदि गर्भ तीन महीने का हो तो बिना डॉक्टर की निगरानी में अबॉर्शन पिल्स लेना बेहद खतरनाक होता है। ऐसे मामलों में केवल विशेषज्ञ डॉक्टर की देखरेख में ही सुरक्षित तरीके से गर्भपात कराया जाना चाहिए। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से गंभीर जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने बताया कि गर्भपात की दवा सीधे गर्भ पर असर डालती है, जिससे तेज रक्तस्राव, असहनीय पेट दर्द, कमजोरी और सांस लेने में परेशानी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे हालात में मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

सत्ता की क्रूरता और राजनीति का यथार्थ

नेताओं की मजबूरी पर वफादारी का चोला

सलमान खान फार्महाउस विवाद में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पड़ोसी को लगाई फटकार”

चुनावी प्रक्रिया में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका

 

Spread the love

One thought on “इश्क में ठहर गया गर्भ, अब दवा खिलाकर BF ने किया ऐसा कि…”

Comments are closed.

Shubham Murder Case
Crime News

बहुचर्चित शुभम हत्याकांड: फरार चल रहा इनामी बदमाश मोनू यादव दबोचा गया

छिपकर रह रहे हत्यारोपी को यूपी STF ने राजस्थान से दबोचा सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Shubham Murder Case :  राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में बीते 14 जुलाई 20219 को टैक्सी बुक कराने के बाद चालक शुभम पांडेय की लूट के इरादे से हत्या करने वाले फरार चल […]

Spread the love
Read More
Crime News

प्रेमी से ब्रेकअप करना भारी पड़ा युवती को

चाकू से बेरहमी से वार कर हत्या, खौफनाक दास्तान Love Affair Crime : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से अपराध की चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। बेंगलुरु में एक युवती पर प्रेमी से ब्रेकअप करने के बाद जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, अमृता पर 13 जुलाई को चाकू से बेरहमी से हमला […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

मेजबानी करने वालों पर मेहरबानी!

Jail सरकार के स्थानांतरण नीति की जमकर उड़ाई गई धज्जियां कारागार विभाग में स्थानांतरण सत्र के दौरान हुए तबादलों में प्रमुख सचिव कारागार ने बड़ा खेल किया है। इस खेल की वजह से जेलों की व्यवस्थाएं चौपट हो गई है। प्रमुख सचिव कारागार ने वसूली कर शासन तक पहुंचाने वाले अधीक्षक को कट ऑफ डेट […]

Spread the love
Read More