घर पर झटपट सेरेलेक बनाने की सरल रेसिपी बच्चों के लिए

homemade cerelac recipe

homemade cerelac recipe  : छोटे बच्चों की सेहत और वजन बढ़ाने के लिए सही और पौष्टिक आहार देना बहुत जरूरी होता है। खासकर जब बच्चा छह  महीने का हो जाता है और उसे ठोस आहार की शुरुआत करनी होती है, तो सेरेलेक एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। हालांकि बाजार में मिलने वाला पैकेट सेरेलेक कई बार प्रिज़र्वेटिव से भरा होता है, इसलिए घर का बना सेरेलेक ज्यादा सुरक्षित और हेल्दी होता है।

सेरेलेक बनाने के लिए सामग्री

घर पर सेरेलेक बनाने के लिए आपको ये सामग्री चाहिए  आधा कप काजू ,  आधा कप बादाम , एक कप चावल , एक कप रागी  ,आधा कप चना दाल ,आधा कप साबूदाना , एक कप गेहूं

सेरेलेक बनाने का सही तरीका 

पहला स्टेप: सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें और हल्की आंच पर सभी सामग्री जैसे काजू, बादाम, चावल, रागी, चना दाल, साबूदाना और गेहूं को अलग-अलग हल्का भून लें।

दूसरा स्टेप : ध्यान रखें कि आंच मीडियम से स्लो होनी चाहिए ताकि सामग्री जले नहीं। इन्हें हल्का सुनहरा होने तक भूनें और फिर ठंडा होने दें।

तीसरा स्टेप : अगर आपके बच्चे को नट्स से एलर्जी है तो काजू और बादाम का उपयोग न करें। उनकी जगह आप मूंग दाल, उड़द दाल और लाल चना जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चौथा स्टेप : सारी सामग्री ठंडी होने के बाद इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

पाँचवां स्टेप : बच्चे को खिलाने के लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें 2-3 चम्मच सेरेलेक डालकर धीमी आंच पर पकाएं जब तक वह गाढ़ा न हो जाए।

छठा स्टेप : जब सेरेलेक पक जाए तो गैस बंद कर दें। अगर आपका बच्चा 1 साल से कम उम्र का है तो उसमें शहद बिल्कुल न डालें, क्योंकि यह शिशुओं के लिए हानिकारक हो सकता है। 1 साल से ऊपर के बच्चों के लिए डॉक्टर की सलाह के बाद ही शहद का उपयोग करें।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन

कॉकरोच जनता पार्टी विवाद के बीच ‘इश्क करो पार्टी’ का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी विवाद के बीच ‘इश्क करो पार्टी’ का ऐलान

दिल्ली में TMC सांसदों की गुप्त बैठक से गरमाई बंगाल की राजनीति

Lifestyle

गीले बालों को बांधने से हो सकता है नुकसान, जानें सही हेयर केयर टिप्स

Hair Care Tips : बाल धोने के बाद अक्सर लोग जल्दबाजी में उन्हें रगड़कर सुखाने या तुरंत बांधने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गीले बाल सूखे बालों की तुलना में ज्यादा नाजुक होते हैं? बालों में पानी होने पर उनकी इलास्टिसिटी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से वे आसानी से खिंच और […]

Read More
Health Lifestyle

सीने की जकड़न को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज Chest tightness after fever: बुखार ठीक होने के बाद भी अगर सीने में जकड़न, भारीपन, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी बनी हुई है, तो इसे सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज न करें। कई बार ये लक्षण संक्रमण के बाद भी कुछ समय तक रह सकते हैं, लेकिन कुछ […]

Read More
Lifestyle

Teacher’s Day 2026: इन खास संदेशों से करें अपने गुरु का सम्मान

Teacher’s Day 2026 : हर साल पांच सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद और दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन समाज और देश के निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सम्मान दिया जाता है। शिक्षक […]

Read More