14 बार पत्र, सात बार व्यक्तिगत रुप से अधिकारियों से मिलने के दो वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय

Untitled 4 copy 3
  • रसूख दारों से मिलकर महुली पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों के भेजी गलत रिपोर्ट

आशुतोष मिश्रा

संत कबीर नगर। ग्राम पंचायत काली जगदीशपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों का सार्वजनिक रास्ता दीवाल बनाकर अवरूद्ध कर दिया गया पीड़ित ने थाना तहसील जिला मंडल तक के अधिकारियों को 14 बार पत्र लिखकर तथा सात बार व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाई अधिकारियों ने जांच के आदेश भी दिए लेकिन स्थानी राजस्वकर्मी व पुलिस ने गलत रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को गुमराह करने का काम किया हालत है कि उसके घर पर साइकिल से जाना दुश्वार हो गया है चार पहिया दो पहिया वाहन वह दूसरे के दरवाजे पर खड़ा करके न्याय के लिए भटक रहा है। लेकिन उसे आज तक रसूख दारो के चलते न्याय नहीं मिल पा रहा हैं।

ये भी पढ़ें

केंद्र की राजनीति में नीतीश, बिहार बेटे के हवाले!

RG कर मेडिकल कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में TMC के पूर्व विधायक गिरफ्तार

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कालीजगदीशपुर निवासी गनेस प्रसाद पुत्र ढोढई ने बताया कि 2 वर्ष पहले 1 जनवरी 2023 को उसके गैर मौजूदगी में कुछ लोग पुरानी चुनावी रंजिस को लेकर उनके घर जाने वाला सार्वजनिक रास्ता को दीवार बनकर अवरूद्ध कर दिया घटना की शिकायत तत्कालीन उजाला अधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव को दिया तथा दूसरी प्रति महुली पुलिस को दिया जांच में मामला सही पाए जाने पर एसडीएम धनघटा ने टीम गठित का दीवाल को बुलडोजर से ढहाने का निर्देश दिया लेकिन स्थानीय लेखपाल ने उच्च अधिकारियों को गलत रिपोर्ट लगाकर गुमराह करने का काम किया।

तब से वह तहसील मुख्यालय से लेकर जिला मंडल मुख्यमंत्री दरबार में 14 शिकायती पत्र के अलावा आधा दर्जन से अधिक बार व्यक्तिगत रूप से भी मिलकर न्याय के गुहार लगाई। लेकिन आज तक उसे न्याय नहीं मिल पाया पीड़ित गनेश ने बताया कि विपक्षी गांव के ही एक असरदार व्यक्ति के उकसावे में आकर मेरी हत्या करवा चाह रहे हैं। जिससे उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है पीड़ित ने दम से न्याय के गुहार लगाई। इस संबंध में पूछे जाने पर तहसीलदार राम ने बताया उनके समय में इस तरह का कोई मामला नहीं आया है फिर भी वह अवरूद्ध रास्ते की जांच कर आवश्यक विधि कार्रवाई करेंगे।

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More