पैरों के दर्द को न समझें मामूली, ये संकेत दे सकते हैं गंभीर बीमारियों की चेतावनी

foot pain 03 02 2026 1770094084 1

अक्सर लोग पैरों में होने वाले दर्द, सुन्नपन या सूजन को थकान का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पैरों में दिखने वाले ये लक्षण शरीर में पनप रही कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। टखनों में दर्द, एड़ियों में सूजन या पंजों में बार-बार सुन्नपन होना किसी अंदरूनी समस्या की ओर इशारा करता है।

आयुर्वेद और एक्यूप्रेशर विज्ञान के अनुसार, पैरों के तलवों में शरीर के लगभग सभी अंगों से जुड़े प्रेशर प्वाइंट्स मौजूद होते हैं। आंख, दिमाग, दिल, फेफड़े, किडनी, थायराइड, पाचन तंत्र और आंतों का सीधा संबंध तलवों से माना जाता है। ऐसे में तलवों में होने वाला दर्द किसी विशेष अंग की कमजोरी का संकेत बन सकता है।

 प्लांटर फेशिआइटिस क्या है?

तलवों और एड़ियों में होने वाले तेज दर्द का एक बड़ा कारण प्लांटर फेशिआइटिस हो सकता है। यह पैर के निचले हिस्से में मौजूद एक लचीला टिश्यू होता है, जो चलते समय शॉक एब्जॉर्बर की तरह काम करता है। जब इसमें सूजन या ज्यादा तनाव आ जाता है, तो एड़ी और तलवों में तेज दर्द महसूस होता है।

यह समस्या हाई यूरिक एसिड, डायबिटीज, हाइपोथायराइड, मोटापा, फ्लैट फुट या पुराने फ्रैक्चर की वजह से हो सकती है।

33 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन, 22,195 पदों पर भर्ती

 पैरों का सुन्न होना क्या बताता है?

लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठने या पैर लटकाने से पैरों में सुन्नपन आ सकता है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है तो यह नर्व्स की कमजोरी या ब्लड सर्कुलेशन की कमी का संकेत हो सकता है। कई मामलों में यह आयरन की कमी की ओर भी इशारा करता है।

 बचाव के उपाय

पैरों के दर्द और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए योग और आयुर्वेदिक उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं। रोज योग करने से बीपी, शुगर, वजन और थायराइड जैसी समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही अच्छी नींद, संतुलित आहार और धूप में बैठना भी जरूरी है।

Spread the love

homeslider Politics Uttar Pradesh

मसौली में सपा की PDA जन चौपाल, चुनावी तैयारी पर जोर

Masauli, Barabanki : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्षशील है जो हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर लोगो को मान सम्मान दिलाने में पीछे नही रहते है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप सभी लोग एकजुट होकर जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंके। उक्त बातें रविवार को विश्वनाथ मैरिज लान मसौली के प्रांगण में समाजवादी पार्टी विधानसभा जैदपुर […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More