Rakul Preet Singh: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित इस भव्य सिनेमाई प्रस्तुति में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं।
रकुल प्रीत सिंह की अदाकारी और उनके किरदार के लुक की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। दर्शकों को उनका अंदाज, चेहरे के भाव और किरदार में दिखाई गई गहराई काफी पसंद आ रही है। खास बात यह है कि सीमित स्क्रीन टाइम में भी रकुल अपने अभिनय से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाने में सफल होती दिखाई दे रही हैं।
खूबसूरती और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने जीता दिल
शूर्पणखा के किरदार में रकुल प्रीत सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर फैंस खासे उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर दर्शक उनकी खूबसूरती, एक्सप्रेशंस और अभिनय की बारीकियों की सराहना कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि रकुल ने शूर्पणखा के किरदार को बेहद खूबसूरती से निभाया है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस आकर्षक है और वह अपने अभिनय में एक अलग तरह की इंटेंसिटी लेकर आती हैं।
ये भी पढें
‘इबेरो-अमेरिकी सम्मेलन’ में ऑब्जर्वर देश के रूप में शामिल हुआ भारत
वहीं, एक अन्य प्रशंसक ने लिखा कि रकुल को शूर्पणखा के रूप में देखना शानदार अनुभव है। उनके किरदार में खूबसूरती, गंभीरता और भावनाओं की गहराई देखने को मिलती है। एक दूसरे यूजर ने कहा कि कम स्क्रीन टाइम में किसी किरदार के जरिए अपनी मजबूत छाप छोड़ना आसान नहीं होता, लेकिन रकुल ने यह काम बखूबी किया है।
यश के साथ रकुल की जोड़ी भी चर्चा में
फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे यश के साथ रकुल प्रीत सिंह के दृश्यों को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता है। रावण और शूर्पणखा के रूप में दोनों कलाकारों की स्क्रीन प्रेजेंस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक ने दोनों की तारीफ करते हुए लिखा कि यश और रकुल को रावण और शूर्पणखा के रूप में एक साथ देखना शानदार है।
दोनों की मौजूदगी और दृश्यों की भव्यता खास प्रभाव छोड़ती है। इसके अलावा, रणबीर कपूर को भगवान राम और रवि दुबे को लक्ष्मण के रूप में देखने को लेकर भी दर्शक अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिल्म के अलग-अलग किरदारों और कलाकारों के अभिनय पर लगातार चर्चा हो रही है।
शूर्पणखा के किरदार से रकुल ने बनाई खास पहचान
रामायण जैसे प्रतिष्ठित महाकाव्य पर आधारित फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभाना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी चुनौती है। रकुल प्रीत सिंह ने अपने लुक, भाव-भंगिमाओं और अभिनय के जरिए इस किरदार को अलग अंदाज देने की कोशिश की है। दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि उनका यह अवतार फिल्म के चर्चित पहलुओं में शामिल हो गया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नेपाल सरकार ने मनोज केसी को नए IGP पद पर किया नियुक्त
‘इबेरो-अमेरिकी सम्मेलन’ में ऑब्जर्वर देश के रूप में शामिल हुआ भारत
अब UPI पेमेंट से खरीदें सोना JioFinance ऐप पर शुरू हुई डिजिटल गोल्ड की नई सुविधा
