Varanasi: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा ने अपना 108 वाँ वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसके मुख्य अतिथि डॉ फे एम अबुल हसन रहे। डॉ हसन ने कहा कि ये चिकित्सा सेवा के 108 वर्ष बनारस शाखा के लिए हर्ष एवं प्रसन्नता का विषय हैं। मुख्य अतिथि ने शाखा के गतिविधियों की सराहना की तथा कहा कि शाखा का रक्त बैंक बहुत ही विकसित है तथा पूरे पूर्वांचल के लिए बहुत ही उपयोगी है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुख्यालय प्रोफेसर डॉ शरद अग्रवाल ने कहा कि मानवता एवं समाजसेवा की मिसाल है बनारस शाखा। उन्होंने ने नये सदस्यों को जोड़ने पर बल दिया और कहा कि IMA के उद्देश्यों को गतिविधियों को अवगत कराने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि डॉ आनंद प्रकाश ने कहा कि बनारस शाखा लगातार दो वर्षों से सबसे ज्यादा सदस्य बना कर सर्वश्रेष्ठ शाखा का उपाधि हासिल किया।
ये भी पढें
सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को झटका, अदालत ने लगाई फटकार
अतिथियो का स्वागत शाखा के अध्यक्ष डॉ अनुराग टंडन ने किया ,तथा कहा कि यह सत्र एतिहासिक रहा । सचिव रिपोर्ट शाखा के मानद सचिव डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया तथा अपने यहाँ चलने वाले सभी प्रकल्पों के बारे में बताया। शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित प्रोफ़ेसर डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा का यह इतिहास गर्व करने योग्य है। इस अवसर पर चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु विभिन्न क्षेत्रों में योगदान हेतु सम्मानित किया गया ।
पुरस्कार पाने वाले में प्रमुख रूप से डॉ प्रभाकर शुक्ला,डॉ अजीत सैगल ,डॉ पी के तिवारी ,डा भानुशंकर पाण्डेय,डॉ सी पी के सिन्हा ,डॉ आलोक सी भारद्वाज,डॉ अभिषेक चन्द्रा डॉ मुमताज़ ऑंसारी ,डॉ आलोक कुमार सिंह ,डॉ ए के बजेोरिसा ,डॉ एस पी सिंह ,डॉ देवेश पांडेय ,डॉ आमीर सम्स ,डॉ के पी जयसवाल ,डॉ स्मिता चन्द्रा ,डॉ पंकज सिंह ,डॉ रवि प्रकाश जायसवाल ,डॉ संन्धया मिश्रा,डॉ विनीता श्रीवास्तव,डॉ हेमन्त गुप्ता,डॉ मिशा जैन ,डॉ अविशा इत्यादि रही। कार्यक्रम का संचालन डा विजय गुप्ता ने दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहयोग डॉ आलोक भारद्वाज,डॉ शालिनी टंडन ,डॉ रितु गर्ग का रहा ,धन्यवाद ज्ञापन वित्त सचिव डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह ने दिया। इस अवसर पर संस्था के क़रीब दो हज़ार चिकित्सक उपस्थित रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
मध्य प्रदेश का अनोखा मंदिर, जहां दिवाली के बाद प्रसाद में बांटे जाते हैं रुपये और सिक्के
मिड-डे मील के लिए लौकी तोड़ने गया चौथी का छात्र, बिजली के तार ने छीन ली जिंदगी
सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को झटका, अदालत ने लगाई फटकार
ईरान पर परमाणु हमला कर सकता है अमेरिका! टकर कार्लसन का बड़ा दावा
