दान बहादुर कार्की को बनाया गया प्रधानमंत्री बालेन शाह का विशेष सुरक्षा सलाहकार
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Kathmandu: नेपाल सरकार ने मनोज केसी को नेपाल पुलिस का नया महानिरीक्षक नियुक्त किया है। इससे पहले IGP रहे दानबहादुर कार्की को प्रधानमंत्री का विशेष सुरक्षा सलाहकार बनाया गया है। करीब 28 वर्षों के पुलिस सेवा अनुभव के दौरान उन्होंने अपराध अनुसंधान, शांति सुरक्षा और पुलिस संगठन के सुधार के क्षेत्र में सराहनीय काम किया है। केसी मोरंग विराटनगर और रूपन्देही जिले के पुलिस प्रमुख रह चुके हैं। काठमांडू उपत्यका अपराध महाशाखा के प्रमुख रहते हुए उन्होंने चर्चित नक्कली भूटानी शरणार्थी प्रकरण की जांच का नेतृत्व किया था।
ये भी पढें
अब UPI पेमेंट से खरीदें सोना JioFinance ऐप पर शुरू हुई डिजिटल गोल्ड की नई सुविधा
इसके अलावा केंद्रीय जांच ब्यूरो (CIB) के प्रमुख रहते हुए आर्थिक धोखाधड़ी, संगठित अपराध, क्रिप्टोकरेंसी कारोबार और सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की जांच की। वे नेपाल पुलिस कर्मचारी कॉलेज, महाराजगंज के संस्थापक निदेशक भी रहे हैं। उन्होंने कंबोडिया के पन्नासत्र विश्वविद्यालय से द्वंद्व रूपांतरण विषय में PhD की है। इसके अलावा त्रिभुवन विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र एवं मानवशास्त्र तथा सार्वजनिक प्रशासन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
GST के नियमों में बड़े बदलाव कारोबारियों को मिलेगी राहत, लखनऊ में बताई गईं 10 अहम बातें
अब UPI पेमेंट से खरीदें सोना JioFinance ऐप पर शुरू हुई डिजिटल गोल्ड की नई सुविधा
