भारत-नेपाल साझेदारीः विदेश सचिव ने काठमांडू में कीं अहम बैठकें

 शाश्वत तिवारी

Kathmandu:  भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति को और अधिक सुदृढ़ करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी का दो दिवसीय नेपाल दौरा संपन्न हो गया। यह यात्रा दोनों देशों के बीच पारंपरिक रूप से मजबूत और ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुई है। अपनी इस यात्रा के दौरान विदेश सचिव ने नेपाल के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व और मंत्रियों के साथ व्यापक व सार्थक चर्चा की, जो साझा समृद्धि के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। दौरे के मुख्य एजेंडे के तहत विक्रम मिसरी ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल और अपने समकक्ष विदेश सचिव अमृत बहादुर राय से मुलाकात की।

इस वार्ता का एक प्रमुख उद्देश्य नेपाल के प्रधानमंत्री की आगामी भारत यात्रा की जमीन तैयार करना भी था, जिससे दोनों देशों के सहयोग को एक नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है। नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मुलाकात की। उन्होंने आगामी उच्च-स्तरीय बैठकों के माध्यम से भारत-नेपाल के बीच बहुआयामी साझेदारी को और विस्तार देने की संभावनाओं पर चर्चा की। दूतावास ने एक अन्य पोस्ट में लिखा मिसरी ने नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के साथ आपसी हित के कई मुद्दों पर बातचीत की। यह चर्चा नेपाल के प्रधानमंत्री की आगामी भारत यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में हुई।

‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत आर्थिक और ढांचागत विकास को गति देने के लिए विदेश सचिव ने नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले और पूर्व भौतिक अवसंरचना विकास मंत्री सुनील लमसाल से भी विशेष मुलाकात की। इन बैठकों में व्यापारिक संबंधों को सरल बनाने, सीमा पार संपर्क (कनेक्टिविटी) को बेहतर करने तथा नेपाल में भारत द्वारा वित्तपोषित विकास परियोजनाओं की समीक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। भारत का यह रुख स्पष्ट करता है कि वह अपने पड़ोसियों के आर्थिक उत्थान को अपनी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रखता है।

ये भी पढें

‘इबेरो-अमेरिकी सम्मेलन’ में ऑब्जर्वर देश के रूप में शामिल हुआ भारत

इसके अतिरिक्त, ऊर्जा सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग पर चर्चा के लिए मिसरी ने नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री बिराज भक्त श्रेष्ठ से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, जलविद्युत (हाइड्रोपावर) परियोजनाओं और व्यापारिक पारगमन (ट्रांजिट) को लेकर भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक बातचीत हुई। इस सफल दौरे ने एक बार फिर प्रमाणित किया है कि भारत अपनी भौगोलिक और सांस्कृतिक निकटता वाले देशों के साथ आपसी विश्वास और समान विकास के सिद्धांत पर काम कर रहा है। विदेश सचिव की यह यात्रा नेपाल के नए राजनीतिक परिदृश्य में भारत-नेपाल मैत्री को एक नई और गतिशील दिशा देने में पूरी तरह सफल रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘इबेरो-अमेरिकी सम्मेलन’ में ऑब्जर्वर देश के रूप में शामिल हुआ भारत

रामायण में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत, खूबसूरती और दमदार अभिनय से लूटी महफिल

अब UPI पेमेंट से खरीदें सोना JioFinance ऐप पर शुरू हुई डिजिटल गोल्ड की नई सुविधा

 

 

Patna
Uncategorized

बिहार के 377 छठ घाटों पर NDRF-SDRF तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Patna: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उत्साह चरम पर है। रविवार को चार दिवसीय छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदियों, तालाबों और घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान राज्यभर के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की […]

Read More
Chhath Puja 2026
homeslider Religion Uncategorized

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक पूरा कार्यक्रम

लोक आस्था का महापर्व छठ आज यानी 13 नवंबर से शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है। छठ पूजा का विशेष महत्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलता है, लेकिन अब देश के अलग-अलग हिस्सों […]

Read More
Lucknow
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’, PDA को लेकर अखिलेश का नया बयान

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चर्चित राजनीतिक नारे PDA को लेकर एक नया बयान दिया है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने PDA का एक अलग अर्थ बताते हुए कहा, ‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद।’ उनका यह बयान उस समय आया, जब पत्रकारों ने उनसे 12 तारीख को अयोध्या […]

Read More