इन खास उपायों से आप गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से पा सकते हैं छुटकारा

Untitled 2 copy 1

नई दिल्ली। आज की अनियमित दिनचर्या की वजह से लोग गैस, एसिडिटी जैसी समस्यायों से जूझ रहे है। जिसकी वजह से वह आपने दैनिक कार्यों को आसानी से नहीं निपटा पाते है। इसमें पेट में जलन, सीने में दर्द और कभी-कभी गले में खट्टी डकार आने लगती है, जो दिनभर हमारे काम करने की क्षमता पर भी असर डालती है। ज्यादातर लोग तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन इसके प्राकृतिक तरीके भी हैं, जिनसे एसिडिटी से तुरंत आराम पाया जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक, जब पेट में एसिड बढ़ जाता है तो ठंडा दूध पीना एक कारगर उपाय होता है। दूध में मौजूद कैल्शियम पेट के अम्ल को कम करता है और जलन को शांत करता है। इसके साथ ही केला भी एसिडिटी में राहत देने वाला फल है क्योंकि इसमें प्राकृतिक तत्व होते हैं जो अम्लता से जुड़ी पेट की समस्याओं को कम करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। केला खाने से पेट को तुरंत आराम मिलता है और जलन का अहसास कम हो जाता है।

ये भी पढ़े

आज से बदल रहे हैं बहुत सारे नियम ,जनता पर पड़ेगा सीधा असर

इसके अलावा आयुर्वेद ने एसिडिटी से राहत में जीरा और अजवाइन का भी बड़ा योगदान माना है। जीरा और अजवाइन दोनों ही भारतीय घरों में पाचन सुधारने के लिए लंबे समय से उपयोग में आते रहे हैं। जीरे को पानी में उबालकर पीने से पेट में बनने वाली गैस और एसिडिटी कम होती है, जिससे पेट हल्का महसूस होता है। अजवाइन को पानी में उबालकर या हल्का काला नमक डालकर खाने से भी पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट की मांसपेशियां आराम पाती हैं। ये दोनों उपाय न केवल पेट की जलन को कम करते हैं बल्कि पाचन को भी दुरुस्त करते हैं, जिससे भोजन जल्दी पचता है और एसिडिटी की समस्या कम होती है।

ये भी पढ़े

बेंगलुरु के हॉस्पिटल में भर्ती हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

नारियल पानी भी एक शानदार प्राकृतिक इलाज है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर के पीएच स्तर को संतुलित रखते हैं, जिससे पेट में अम्लता कम होती है और जलन में राहत मिलती है। खाने के बाद सौंफ चबाना भी एक पुराना और असरदार तरीका है जो पेट की गैस को कम करता है और पाचन को सुधारता है। सौंफ के इस्तेमाल से भोजन जल्दी पचता है और एसिडिटी की समस्या कम हो जाती है। (BNE )

Spread the love

Adani Health Camp
Education Health

नवोदय विद्यालय में लगा अदाणी फाउंडेशन का फ्री हेल्थ कैंप, छात्रों को मिली जांच और दवाइयाँ

नवोदय विद्यालय में 123 विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण Adani Health Camp : ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन लगातार महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों के तहत फाउंडेशन ने अटरू उपखंड मुख्यालय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का […]

Spread the love
Read More
Hair fall
Health Lifestyle

मानसून में बालों की टूटने-झड़ने की समस्या होगी दूर, इस तरह करें प्याज के रस का इस्तेमाल

बारिश के मौसम में हेयर फॉल रोकने का आसान तरीका Hair fall in monsoon: बारिश और मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं इस दौरान कई लोगों को बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नमी बढ़ने के कारण स्कैल्प पर ऑयल और पसीना जमा होने लगता है, जिससे डैंड्रफ, […]

Spread the love
Read More
World Lung Cancer Day
Health

क्या अगरबत्ती का धुआं बढ़ा सकता है फेफड़ों के कैंसर का खतरा? डॉक्टर ने बताया सच

World Lung Cancer Day :  हर साल एक अगस्त को वर्ल्ड लंग कैंसर डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को फेफड़ों के कैंसर के प्रति जागरूक करना और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचानने के लिए प्रेरित करना है। बीते कुछ वर्षों में लंग्स कैंसर के मामलों में एक बदलाव देखने को मिला है। अब […]

Spread the love
Read More