बेंगलुरु के हॉस्पिटल में भर्ती हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

Untitled 1 copy 1

बेंगलुरु/नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की तवियत ख़राब होने के चलते उन्हें बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर करीबी निगरानी रख रही है और प्राथमिक रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें पूर्ण चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है।

ये भी पढ़े

आज से बदल रहे हैं बहुत सारे नियम ,जनता पर पड़ेगा सीधा असर

मिली जानकारी के अनुसार यह एक नियमित स्वास्थ्य जांच हो सकती है, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। अब तक अस्पताल या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। खड़गे का राजनीतिक जीवन पांच दशकों से अधिक का रहा है। वे सांसद, केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता जैसे कई अहम पदों पर रह चुके हैं। उनकी छवि एक ज़मीनी और सशक्त संगठनकर्ता की रही है।(BNE )

Spread the love

homeslider National

मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत से गांव में शोक, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल

Aditya Sharma death news : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भालू गांव में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। जैसे ही एंबुलेंस गांव में दाखिल हुई, मां अपने इकलौते बेटे को देखकर बेसुध हो गईं। वह बार-बार उसे आखिरी […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More
  Leader of the Opposition controversy
National

नेता प्रतिपक्ष पद पर संग्राम, कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी

  Leader of the Opposition controversy : पश्चिम बंगाल की राजनीति में नेता प्रतिपक्ष (LoP) के पद को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। जानकारी के अनुसार, विपक्ष के नेता के […]

Spread the love
Read More