सर्दी के मौसम में खांसी जुकाम और छींक, दादी माँ के नुस्खों से रोग होंगे दूर

लखनऊ। सर्दियों के मौसम में लगभग हर किसी इंसान को खांसी, जुकाम व् छीकें आना आम बात हो गई है। छोटी मोटी बीमारियों में डॉक्टर के पास भागना उचित नहीं है। जब आपकी रसोई ही डॉक्टर का क्लीनक हो। रसोई में बहुत सारे मसाले भोजन के स्वाद तो बढ़ाते ही है,  आपके स्वास्थय को बेहतर  बनाने में बहुत सहायक होते है। बस जानकारी होनी चाहिए। आइए जानते हैं खांसी व छींक के घरेलू उपचार के बारे में…

अदरक और शहद

खांसी और छींक के लिए अदरक और शहद की चाय एक प्रभावी उपाय है। ताजा अदरक के टुकड़ों को पानी में उबालें, छानकर उसमें शहद मिलाएं। अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण गले की खराश और संक्रमण को कम करते हैं, जबकि शहद गले को चिकनाई और राहत प्रदान करता है।

हल्दी वाला दूध

खांसी व छींक में हल्दी वाला दूध भी लाभकारी है। सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं। हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण को कम करते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

लौंग और इलायची

लौंग और इलायची का सेवन भी खांसी व छींक में प्रभावी है। दो-तीन लौंग और एक इलायची को धीरे-धीरे चबाएं या चाय में डालें। लौंग का एंटीसेप्टिक गुण गले का दर्द कम करता है, जबकि इलायची सूजन को शांत करती है। ये सरल उपाय गले की तकलीफ और छींक से आराम दिलाने में मददगार हैं। (BNE)

Health

तनाव और डर से निजात पाने के लिए बाबा रामदेव ने बताए लाभकारी योगासन

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात ने दुनिया भर के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार आ रही नकारात्मक खबरें, अनिश्चितता और डर का माहौल लोगों में एंग्जायटी, डिप्रेशन और तनाव की समस्या बढ़ा रहा है। ऐसे समय में मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी हो […]

Read More
Health

वज़न तेज़ी से घटाना है? हाई फाइबर, लो कार्ब फूड्स अपनाएं

मोटापा आज के समय में सिर्फ शरीर की बनावट ही नहीं बिगाड़ता, बल्कि डायबिटीज, हार्ट डिजीज और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि वजन कम करने के लिए केवल एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि सही डाइट प्लान अपनाना भी बेहद जरूरी है। नोएडा स्थित मेट्रो मल्टी स्पेशलिटी […]

Read More
Health homeslider

सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से तेजी से घट सकता है वजन

भारतीय रसोई में मौजूद मसाले सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं। इन्हीं में से एक है दालचीनी, जो देखने में लकड़ी जैसी होती है लेकिन इसके गुण किसी औषधि से कम नहीं हैं। आयुर्वेद और आधुनिक शोध दोनों ही दालचीनी को स्वास्थ्य के लिए […]

Read More