उत्तराखंड में सोलर सिस्टम लगाने वालों को बड़ा झटका, अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ दो रुपये प्रति यूनिट

WhatsApp Image 2026 03 03 at 12.52.45 PM

देहरादून। उत्तराखंड में छत पर सोलर रूफटॉप लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई दरें लागू कर दी गई हैं। अब नेट मीटरिंग के तहत ग्रिड में भेजी जाने वाली अतिरिक्त (सरप्लस) बिजली के बदले ₹2 प्रति यूनिट का भुगतान किया जाएगा। यह नई दरें 20 अगस्त 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी।यह फैसला उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के 20 अगस्त 2025 के आदेश के क्रम में लिया गया है। आयोग ने वित्त वर्ष 2025-26 और उसके बाद स्थापित होने वाले सोलर पीवी प्लांट्स की बेंचमार्क कैपिटल कॉस्ट की समीक्षा के बाद यह दर तय की है। नई दर लागू होने से उन उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा जो अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर रहे हैं। पहले सरप्लस बिजली की खरीद को लेकर स्पष्ट दर निर्धारित नहीं थी, लेकिन अब ₹2 प्रति यूनिट तय होने से भुगतान की व्यवस्था पारदर्शी हो गई है।

हालांकि, कुछ उपभोक्ताओं का मानना है कि यह दर अपेक्षाकृत कम है, जिससे निवेश की वसूली की अवधि बढ़ सकती है।उत्तराखंड में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के बीच सरप्लस बिजली की नई दरें लागू होना एक महत्वपूर्ण नीति बदलाव है। जहां एक ओर इससे भुगतान प्रणाली स्पष्ट हुई है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को अपने निवेश और उत्पादन का पुनर्मूल्यांकन करना पड़ सकता है।

 

मणिपुर
Analysis homeslider

मणिपुर के बहाने नया रास्ता तलाशता विपक्ष

मणिपुर : क्षेत्रीय हिंसा को मुद्दा बनाकर BJP को घेरने की तैयारी भारत के पूर्वोत्तर का एक छोटा सा राज्य मणिपुर पिछले कई सालों से क्षेत्रीय हिंसा की खबरों के कारण पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहा है। एक तरफ मोदी सरकार लगातार दावे कर रही है कि मणिपुर में हालात बेहतर करने के लिये […]

Read More
Sitapur Jail
Crime News homeslider

सीतापुर जेल में विशेष आहार के नाम पर लाखों का गोलमाल!

बुजुर्ग बीमार बंदियों के बजाए स्वस्थ बंदियों का होता उपचार अधीक्षक और जेल डॉक्टर की वसूली से बंदियों में आक्रोश आत्महत्या की घटना के बाद हो रहे सनसनीखेज खुलासे लखनऊ। सीतापुर जेल में अधीक्षक और जेल डॉक्टर की मिलीभगत से विशेष आहार के नाम पर प्रतिमाह लाखों के वारे न्यारे कर रहे है। विचाराधीन बंदी […]

Read More
Etawah Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सीतापुर के बाद इटावा सेंट्रल जेल में बंदी की संदिग्ध मौत

मृतक बंदी की बेटी ने लगाए कई गंभीर आरोप घटनाओं पर कार्यवाही नहीं होने से बेलगाम हुए अधिकारी लखनऊ/इटावा। प्रदेश की जेलों में आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सीतापुर जेल हुई आत्महत्या के मामले में अभी कार्रवाई भी नहीं हो पाई थी। कि सेंट्रल जेल इटावा में बंद मध्य प्रदेश […]

Read More