LPG सिलेंडर हुआ महंगा: एक मार्च से बढ़े दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

lpg pti 1772333225

देशभर में LPG उपभोक्ताओं के लिए महीने की शुरुआत महंगाई के साथ हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करते हुए 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरें एक मार्च से लागू हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कमर्शियल सिलेंडर 28–31 रुपये तक महंगा

ताजा संशोधन के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 28 से 31 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
नई कीमतें इस प्रकार हैं

दिल्ली: 1740.50 रुपये से बढ़कर 1768.50 रुपये

कोलकाता: 1844.50 रुपये से बढ़कर 1875.50 रुपये

मुंबई: 1692.00 रुपये से बढ़कर 1720.50 रुपये

चेन्नई: 1899.50 रुपये से बढ़कर 1929.00 रुपये

ये भी पढ़ें

चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिन रहेगी सील

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें देखें 

रेस्टॉरेंट और होटल कारोबारियों को झटका

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से रेस्टॉरेंट, होटल और ढाबा संचालकों की लागत बढ़ना तय माना जा रहा है। खासतौर पर होली के त्योहार से ठीक पहले कीमतों में बढ़ोतरी से कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि खाने-पीने की चीजों के दाम भी प्रभावित हो सकते हैं।

घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत

14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रमुख शहरों में मौजूदा रेट —

दिल्ली: 853.00 रुपये

कोलकाता: 879.00 रुपये

मुंबई: 852.50 रुपये

चेन्नई: 868.50 रुपये

ये भी पढ़ें

तनाव और डर से निजात पाने के लिए बाबा रामदेव ने बताए लाभकारी योगासन

 

PNG गैस के दाम भी स्थिर

पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में भी फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली: 48.59 रुपये प्रति SCM

नोएडा: 48.46 रुपये प्रति SCM

गुरुग्राम: 47.40 रुपये प्रति SCM

कानपुर: 49.95 रुपये प्रति SCM

अजमेर: 50.27 रुपये प्रति SCM

Lucknow
Business homeslider Uttar Pradesh

गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

मुख्यमंत्री ने आमजन को दी बड़ी राहत, पाँच किग्रा. की रिफाइंड चीनी 250 रुपये में होगी उपलब्ध प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 से सायं पाँच बजे तक संस्थान के विक्रय केंद्र से खरीदी जा सकेगी चीनी Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों को लेकर चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों की […]

Read More
New Delhi
Business

सितंबर में थोक महंगाई का बड़ा उछाल, दर 11.39% पर पहुंची

New Delhi: देश में थोक महंगाई ने सितंबर 2026 में तेज उछाल दर्ज किया है। विनिर्मित उत्पादों, ईंधन और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 11.39 प्रतिशत पर पहुंच गई। वर्ष 2022-23 को आधार वर्ष मानकर तैयार की गई नई सीरीज में यह पहली […]

Read More
New Delhi
Business

खुदरा महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़े, मोदी सरकार अक्षमः तिवारी

New Delhi: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने खुदरा मंहगाई में पिछले 23 माह के रिकार्ड को तोड़ते हुये उच्चतम दर को लेकर मोदी सरकार को अक्षम करार दिया है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि महंगाई से सबसे ज्यादा देश की ग्रामीण आबादी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके […]

Read More