महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

WhatsApp Image 2026 03 03 at 4.38.06 PM

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश और सनसनी का माहौल है। मिली खबर के मुताबिक, देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखा विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि सुमित्रा ने पहले पति पर हमला किया और फिर कमरे में आग लगा दी। आग लगाने के बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा दिया और आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। कुछ ही देर में घर से धुआं उठता देख ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। अंदर का दृश्य देख हर कोई स्तब्ध रह गया। कमरे के भीतर रामपति मृत अवस्था में मिले। ग्रामीणों का कहना है कि दंपति के बीच पहले भी विवाद होते रहे थे। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी महिला द्वारा पति पर हमला किए जाने की घटना सामने आई थी, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था। इस बार विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की तलाश में पुलिस टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को कारण माना जा रहा है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह घटना एक बार फिर पारिवारिक विवादों के खतरनाक परिणामों की गंभीर चेतावनी बनकर सामने आई है।

Spread the love

Crime News

सनसनी: पत्नी ने पति का शव बाथरूम में दफनाया

45 दिन तक गुमशुदगी का करती रही नाटक Agra Crime News : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति की हत्या के बाद शव को घर के बाथरूम में दफना दिया और ऊपर से प्लास्टर करवा दिया। इसके बाद उसने पति […]

Spread the love
Read More
Crime News

मुंबई होटल रेड: सेक्स रैकेट का खुलासा, दो फिल्म अभिनेत्रियां बचाई गईं

Mumbai Sex Racket Bust : दक्षिण मुंबई के गिरगांव स्थित एक लग्जरी होटल में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTC) की छापेमारी में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जबकि इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने के आरोप में एक मेकअप […]

Spread the love
Read More
Uchakagaon blackmail case
Crime News

\पहले प्यार, फिर ब्लैकमेल और बवाल! चाची-भतीजे के रिश्ते में बिगड़ा मामला, पति के बाहर रहने के दौरान बढ़ा विवाद

गोपालगंज के उचकागांव में सनसनीखेज मामला Uchakagaon blackmail case :  गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। यहां 35 वर्षीय एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसे वह रिश्ते में […]

Spread the love
Read More