भारत के अनुदान से नेपाल के लिस्टिकोट घ्यांग गुम्बा का पुनर्निर्माण शुरू

शाश्वत तिवारी

भारत के वित्तीय सहयोग से गुरुवार को नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में सांस्कृतिक विरासत स्थल लिस्टिकोट घ्यांग गुम्बा के पुनर्निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई। काठमांडू स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा भारतीय दूतावास में द्वितीय सचिव प्रशांत कुमार सोना, भोटेकोशी ग्रामीण नगर पालिका के अध्यक्ष पासंग नुरपु शेरपा और केंद्रीय स्तरीय परियोजना कार्यान्वयन इकाई (भवन एवं आवास) के परियोजना निदेशक कोशनाथ अधिकारी ने संयुक्त रूप से सिंधुपालचौक जिले के भोटेकोशी ग्रामीण नगर पालिका में लिस्टिकोट घ्यांग गुम्बा के पुनर्निर्माण के लिए आधारशिला रखी।

दूतावास ने कहा यह गुम्बा सिंधुपालचौक जिले में भारत सरकार की भूकंप के बाद पुनर्निर्माण अनुदान सहायता के तहत वित्त पोषित 7 गुम्बाओं में से एक है। इससे पहले 5 जनवरी 2024 को भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की नेपाल यात्रा के दौरान नवलपुर घ्यांग गुंबा, सिंधुपालचौक का वर्चुअल उद्घाटन किया गया था। अन्य 5 गुम्बा कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं।
भारत सरकार नेपाल के 7 जिलों में विभिन्न सांस्कृतिक विरासत स्थलों का संरक्षण करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा लिस्टिकोट घ्यांग गुम्बा उन 28 सांस्कृतिक विरासत स्थलों में से एक है, जिसे भारत सरकार की भूकंप के बाद पुनर्निर्माण अनुदान सहायता के तहत वित्त पोषित किया जा रहा है।

इनके अलावा भारत सरकार ने भूकंप के बाद पुनर्निर्माण अनुदान के तहत गोरखा और नुवाकोट जिलों के 50 हजार निजी घरों के पुनर्निर्माण, 8 जिलों में 71 शैक्षणिक संस्थानों के पुनर्निर्माण और नेपाल के 10 जिलों में 132 स्वास्थ्य सुविधाओं के पुनर्निर्माण में भी आर्थिक सहयोग किया है। भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत नेपाल के शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग करने के साथ ही सांस्कृतिक विरासत स्थलों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के अलावा आधारभूत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में पड़ोसी देश की लगातार मदद कर रहा है।

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More