एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक कार्यालय (UNOCT) के अवर महासचिव व्लादिमीर वोरोनकोव को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड (CTTF) के लिए देश के स्वैच्छिक वित्तीय योगदान के रूप में पांच लाख अमेरिकी डॉलर सौंपे।

संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी मिशन के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी गई है। पोस्ट में लिखा है भारत ने वैश्विक आतंकवाद-रोधी पहलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया है तथा संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद-रोधी ट्रस्ट कोष में 500,000 अमेरिकी डॉलर का योगदान देकर, विशेष रूप से अफ्रीका में आतंकवाद से निपटने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है।

रुचिरा कंबोज ने भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र संघ को सौंपा चेक, मोदी का आतंकवाद के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन

मिशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है भारत आतंकवाद के खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सदस्य देशों की क्षमता निर्माण में संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक कार्यालय द्वारा किए गए कार्य और अधिदेश को बहुत महत्व देता है। नवीनतम योगदान आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

बयान में कहा गया है कि भारत का योगदान यूएनओसीटी के वैश्विक कार्यक्रमों- मुख्य रूप से आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला (CFT) और आतंकवादी यात्रा कार्यक्रम का मुकाबला (सीटीटीपी)- को समर्थन देगा।

बता दें कि अफ्रीका में आतंकवाद के बढ़ते खतरे के मुद्दे से निपटना पिछले कुछ वर्षों से भारत की आतंकवाद-रोधी प्राथमिकताओं में से एक रहा है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अक्टूबर 2022 में भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित आतंकवाद रोधी समिति की विशेष बैठक के दौरान ट्रस्ट फंड में योगदान देने प्रतिबद्धता जताई थी।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
International

विदेश सचिव का ब्रिटेन दौरा, संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाना अहम मुद्दो

लंदन। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ब्रिटेन के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान क्वात्रा ने गुरुवार को ब्रिटेन के कई मंत्रियों व अधिकारियों के साथ मुलाकात की और दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई पर लेकर जाने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। विदेश सचिव की चर्चा में सबसे अहम […]

Read More
International

भारत-फ्रांस के बीच मेघालय में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

नई दिल्ली। भारत और फ्रांस ने मेघालय के उमरोई में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के 7वें संस्करण की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ाना है। सोमवार से शुरु हुआ सैन्‍य अभ्यास 26 मई तक आयोजित होगा। संयुक्त अभ्यास के उद्घाटन समारोह में […]

Read More