भारत में दक्षिण कोरियाई व्यवसायों के लिए बेहतर होगा निवेश का माहौल

शाश्वत तिवारी

विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने मंगलवार को कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री चो ताए-यूल के साथ बैठक की और द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा बनाने पर चर्चा की। सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा सियोल में कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री के साथ बातचीत की। अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, उभरते क्षेत्रों, लोगों से लोगों के बीच संपर्क सहित संबंधों को गहरा करने पर चर्चा हुई। हाल ही में आयोजित 10वीं जेसीएम के दौरान बनी सहमति के शीघ्र कार्यान्वयन पर सहमति बनी।

इस दौरान राज्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि दोनों देश उच्च तकनीक विनिर्माण और लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में अपनी विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे। कोरियाई विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, राज्यमंत्री के साथ बैठक में चो ने भारत में दक्षिण कोरियाई व्यवसायों के लिए निवेश के माहौल को बेहतर बनाने में नई दिल्ली का समर्थन मांगा, ताकि आर्थिक सुरक्षा और अन्य संबंधित क्षेत्रों में मैत्रीपूर्ण संबंध और गहरे हों। चो ने दक्षिण कोरिया द्वारा भारत को के-9 स्व-चालित हॉवित्जर तोपों के निर्यात में सुचारू प्रगति का भी उल्लेख किया।

इससे पहले विदेश राज्य मंत्री सिंह ने सोमवार को सियोल में कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री द्वारा आयोजित ‘एआई  व डिजिटल प्रौद्योगिकी और लोकतंत्र’ विषय पर लोकतंत्र-मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के तीसरे शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने और शासन को अधिक कुशल, समावेशी, तेज और पारदर्शी बनाने तथा सेवा वितरण को बढ़ाने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी और एआई की अपार संभावनाओं का उल्लेख किया। अपनी यात्रा के दौरान राज्य मंत्री ने कोरिया गणराज्य में भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की।

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More