सोमालिया में हैजा से लड़ने के लिए अधिक धन की जरुरत है : WHO

मोगादिशू। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गुरुवार को सोमालिया में हैजा के प्रकोप को रोकने के लिए प्रतिक्रिया गतिविधियों को बढ़ाने के लिए और अधिक धन की मांग की है जहां हैजा से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। WHO ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा है कि मौजूदा प्रकोप को रोकने के लिए प्रतिक्रिया गतिविधियों के कार्यान्वयन को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त परिचालन निधि की तत्काल आवश्यकता है। सोमालिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जनवरी 2024 से अब तक सोमालिया में हैजा के कुल 2,943 नए मामले और 26 मौतें दर्ज की गई हैं।

WHO ने कहा कि मुख्य रूप से शबेले नदी के तट पर रहने वाले विस्थापित व्यक्तियों के बीच सुरक्षित पानी और उचित स्वच्छता नहीं होना मौजूदा हैजा के प्रकोप का प्रमुख कारण है। इथियोपिया में हैजा फैलने के कारण सोमालिया के हर्गेइसा और गैलीबे जिलों में हैजा के एक नए प्रकोप की पुष्टि हुई है।

WHO ने कहा कि स्वास्थ्य से जुड़े साझेदारों के साथ मिलकर, उसने अक्टूबर 2023 से बाढ़ से प्रभावित जिलों में हैजा प्रतिक्रिया गतिविधियों के कार्यान्वयन को बढ़ाया है। सोमालिया में 2022 से और बनादिर क्षेत्र में 2017 के सूखे के बाद से हैजा का निर्बाध संचरण हुआ है। वर्ष 2023 में सोमालिया में 18,304 से अधिक मामले दर्ज किये गये थे और 46 मौतें हुईं। वहीं पांच साल से कम उम्र के 10,000 से अधिक बच्चे इसकी चपेट में आए थे। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष या यूनिसेफ के अनुसार, 2024 में हैजा का परिदृश्य गंभीर बना हुआ है। पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका के कई देश पहले से ही भारी बारिश और अल नीनो से प्रभावित हैं, जिससे कुछ देशों में स्पाइक्स शुरू हो गए हैं। (वार्ता)

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More