श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 12 भारतीय मछुआरे

शाश्वत तिवारी

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 12 भारतीय मछुआरे मंगलवार को चेन्नई वापस पहुंचे। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। उच्चायोग ने एक्स पर लिखा घर वापसी! 12 भारतीय मछुआरों को कांसुलर सहायता प्रदान की गई और आज सुबह चेन्नई वापस भेज दिया गया। इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में बताया था कि द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में जनवरी महीने में नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी नौकाएं भी जब्त कर ली। नौसेना ने कहा कि मछुआरों को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कराई नगर तट से गिरफ्तार किया गया था।

तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाले संकरे जलक्षेत्र पाक जलडमरूमध्य में दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हैं, जिस दौरान कई बार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना अपने क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लेती है। पिछले कई महीनों के दौरान कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के हस्तक्षेप के बाद 100 से अधिक भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा किया गया है। ऐसी स्थिति में भारतीय उच्चायोग उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान करता है और उनकी शीघ्र घर वापसी की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है। पिछले महीने श्रीलंका सरकार ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 13 जबकि दिसंबर में 21 भारतीय मछुआरों को चेन्नई वापस भेजा था।

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More