गाजा संघर्ष में 25 हजार नागरिकों के मारे जाने की सूचना

संयुक्त राष्ट्र। गाजा में इजरायली हमले और इजरायल पर फिलिस्तीनी रॉकेट हमले सोमवार को भी जारी रहे। इस बीच संयुक्त राष्ट्र की मानवीय रिपोर्ट में सात अक्टूबर को युद्ध की शुरुआत के बाद से एन्क्लेव में 25 हजार से अधिक लोगों की मौत होने की बात कही गई है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय के कार्यालय (OCHA) ने बताया कि इजरायली हमलों के कारण 62,681 फिलिस्तीनियों को चोटें आई हैं। ये हमले इज़रायल में हमास के नेतृत्व वाले हमलों के जवाब में है। इन हमलों में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 बंधक बना लिये गए थे।

OCHA ने कहा कि शुक्रवार से गाजा में दो इजरायली सैनिक मारे गए हैं, जिससे जमीनी अभियान शुरू होने के बाद से कुल संख्या 193 हो गई है, और इजरायली सेना के अनुसार 1,203 सैनिक घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र सहायता समन्वय कार्यालय ने कहा कि इसी अवधि में 343 फिलिस्तीनी मारे गए और अन्य 573 लोग घायल हुए। रविवार को युगांडा की राजधानी कंपाला में 77 देशों के समूह और चीन (जी77) के एक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मध्य पूर्व को “एक टिंडरबॉक्स” के रूप में वर्णित किया, और “रोकने के लिए हम जो कुछ भी कर सकते हैं वह करने” की अपील की गुटेरेस ने पहले इजरायलियों और फिलिस्तीनियों के लिए दो-राज्य समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराते हुए कहा, कि इजरायल के सैन्य अभियानों ने बड़े पैमाने पर विनाश फैलाया है और महासचिव के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व पैमाने पर नागरिकों को मार डाला है। (वार्ता/शिन्हुआ)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More