काशी में संतों का महाकुंभ, कश्मीर से कन्याकुमारी तक सनातन का एक स्वर

  • उत्तर से दक्षिण तक के सभी 127 संप्रदायों का सक्रिय प्रतिनिधित्व
               संजय तिवारी
संजय तिवारी

लखनऊ। यह नया भारत है। सनातन के महायोद्धा नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत। पिछले तीन दिनों से मोदी का संसदीय क्षेत्र और भगवान विश्वेश्वर की नगरी काशी में भारत की संत परंपरा के दर्शन हो रहे हैं। अद्भुत है यह दृश्य। कश्मीर से कन्याकुमारी तक सनातन की गहरी जड़ों के प्राण तत्व संतों के सभी 127 संप्रदायों का प्रतिनिधित्व एक साथ एक मंच पर दिख रहा। यह वास्तव में सनातन भारत का आधार है। निमित्त हैं अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, अखिल भारतीय गंगाहासभा और काशी विद्वतपरिषद। दंडी स्वामी जीतेंद्रानंद जी सरस्वती का यह भगीरथ प्रयास वास्तव में भारत को विश्वगुरु की भूमिका में खड़ा करने में प्रधान मंत्री मोदी को बहुत आशान्वित करने वाला है। ऐसे समय में जब कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर अब लोकार्पण की अवस्था में है, काशी से सनातन का यह संकल्प और उद्घोष बहुत गंभीर और आशानुकूल संदेश देने जा रहा है।

ये भी पढ़ें

देश में बढ़ रही है दानवीरों की संख्या, कई नए दानवीर जुड़े

संस्कृति संसद के संयोजक और काशी विद्वतपरिषद के संगठन मंत्री गोविंद शर्मा बताते हैं कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक के सभी संप्रदायों के प्रमुख संत और महामंडलेश्वर एक साथ एक मंच पर हैं। संकल्प एक है, सनातन के विरुद्ध जहर उगलने वालों और साजिश करने वालों को अपनी शैली में प्रत्युत्तर देना और सनातन समाज को जागृत करना। यदि राज्यवार विवरण पर गौर करें तो आंकड़ा भी बहुत संतोष देने वाला है। इससे यह आश्वस्ति होती है कि सनातन धर्म और संस्कृति के विरुद्ध कोई साजिश कामयाब नहीं हो पाएगी। इस समय काशी में इस आयोजन में उड़ीसा से 91, पश्चिम बंगाल से 86, कर्नाटक से 14, तमिलनाडु से 43 , केरल से 26, झारखंड से आठ, बिहार से 57, आंध्र प्रदेश से 19 और तेलंगाना से चार बड़े संत, मंडलेश्वर और महामंडलेश्वर उपस्थित हैं। इनके अलावा उत्तर भारत और अन्य प्रांतों से लगभग डेढ़ हजार संत संस्कृति संसद में हिस्सा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें

तलाक का अलाप कब तक? एक देश में एक ही कानून हो!!

इस आयोजन की खास बात यह है कि सनातन के विरुद्ध जारी विश्वव्यापी षड्यंत्र, ग्लोबल डिसमेंटलिंग ऑफ हिंदुत्व, सनातन उन्मूलन जैसे अभियानों को भारत के संतों ने अब चुनौती के रूप में लेकर ऐसे सभी सनातन विरोधी साजिशों का भंडाफोड़ करने और उत्तर देने का संकल्प ले लिया है। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद जी सरस्वती का मानना है कि सनातन हिंदू समाज को बांट कर रचे जाने वाले प्रत्येक कुचक्र का हम सामना करने और जवाब देने के लिए तैयार हैं।

National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
National

दुनिया मानती है, आज का भारत आतंकवाद से अलग तरीके से निपटता है: जयशंकर

नई दिल्ली। दुनिया मानती है कि आज का भारत आतंकवाद से बहुत अलग तरीके से निपटता है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को यहां हंसराज कॉलेज में आयोजित ‘विकसित भारत 2047’ कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा भारत की छवि मित्रवत, लेकिन निष्पक्ष है, अगर आप आतंकवाद जैसी चुनौती को देखें, तो […]

Read More
National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More