आसियान शिखर सम्मेलन वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सार्थक परिणामों के साथ संपन्न

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) का 43वां शिखर सम्मेलन वैश्विक रूप से बढ़ती अनिश्चितताओं और चुनौतियों बावजूद कई सार्थक परिणामों के साथ गुरुवार को संपन्न हुआ। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने शिखर सम्मेलन के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इंडोनेशिया की अध्यक्षता में इस क्षेत्र ने स्थिरता और समृद्धि के लिए बहुत कुछ प्राप्त किया है।

विडोडो ने कहा कि इस दुनिया को एक सुरक्षित घर की आवश्यकता है और आसियान उन भूमिकाओं को निभाने में सक्षम बनने की राह पर है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया की अध्यक्षता में इस वर्ष का शिखर सम्मेलन कि आसियान मामले: विकास का उपरिकेंद्र” विषय पर आधारित था। राष्ट्रपति ने कहा कि शिखर सम्मेलन में कई प्रस्तावों को अपनाया गया, जिसमें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) के नेताओं द्वारा विकास की संभावना पर बयान और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पारिस्थितिकी तंत्र के विकास पर एक समझौता शामिल है। बयान के अनुसार इसमें शामिल हुए EAS के देशों ने सहयोग के माध्यम से उभरती चुनौतियों और भविष्य के खतरों के खिलाफ लचीलापन रूख अपनाते हुए इस क्षेत्र को विकास के केंद्र के रूप में बनाए रखने और बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

शिखर सम्मेलन के दौरान सदस्यों ने आसियान को एक ऐसे संगठन के रूप में और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। विडोडो ने शिखर सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमें चुनौतियों से मिलकर निपटना चाहिए, प्रतिद्वंद्विता को सहयोग के लिए आगे बढ़ाना चाहिए, समावेशिता के लिए विशिष्टता को आगे बढ़ाना चाहिए और एकता के लिए मतभेदों को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आसियान के बड़े कर्तव्य केवल अध्यक्षता के साथ खत्म नहीं होंगे बल्कि हम वैश्विक चुनौतियों की जटिलता का सामना करना जारी रखेंगे। इंडोनेशिया ने समापन समारोह में लाओस को 2024 के लिए आसियान की अध्यक्षता सौंपी। वर्ष 1967 में स्थापित आसियान समूह में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं। (वार्ता)

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More