इंडोनेशिया में आसियान-भारत के विदेश मंत्रियों की बैठक

शाश्वत तिवारी


विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन के अपने समकक्षों के साथ सार्थक चर्चा की और फिनटेक, खाद्य सुरक्षा और समुद्री डोमेन जैसे क्षेत्रों में सहयोग में प्रगति की समीक्षा की। जयशंकर आसियान-भारत के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए यहां इंडोनेशिया की राजधानी में हैं। उन्होंने सिंगापुर के भारतीय मूल के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से भी मुलाकात की और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लागू करने में प्रगति पर गौर किया।

विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर कहा आज की आसियान भारत विदेश मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता के लिए विवियनबाला को धन्यवाद। हमने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर ध्यान दिया। हमने डिजिटल, फिनटेक, खाद्य सुरक्षा और समुद्री डोमेन पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के महत्व पर चर्चा की। हमने म्यांमार पर विचारों का आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रुनेई के अपने समकक्ष से भी मुलाकात की जिसके बाद तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक से इतर ब्रुनेई के विदेश मंत्री दातो एरीवान पेहिन यूसुफ के साथ अच्छी मुलाकात रही। हमारा द्विपक्षीय सहयोग लगातार बढ़ रहा है। व्यापार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया। खाद्य सुरक्षा, गतिशीलता और अंतरिक्ष सहयोग पर चर्चा की। गौरतलब है कि इसके बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर 17 जुलाई को बैंकाक में बिम्सटेक विदेश मंत्रियों के रिट्रीट में भी शामिल होंगे।

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More