यमन में विस्थापितों के शिविर में आग लगने से 11 घर जले

सना। पश्चिमी यमन में विस्थापित लोगों के एक शिविर में बुधवार को आग लग जाने से 11 घर जलकर नष्ट हो गए। अल-मसीरा टीवी ने यह जानकारी दी है। हौथी अधिकारी के अनुसार, आग होदेइदा प्रांत के अल-कनाविस जिले में ईद उल-अज़हा उत्सव पर जश्न मनाने के दौरान की गई आतिशबाजी के कारण लगी। आग से फर्नीचर, भोजन और पशुधन जल गए, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने इन परिवारों के लिए नए आवास सुरक्षित करने और आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए हस्तक्षेप की तत्काल आवश्यकता को भी रेखांकित किया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, संघर्ष के कारण 45 लाख यमनियों या 14 प्रतिशत आबादी को अपने घरों से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है। विस्थापितों में से लगभग 66 प्रतिशत लोग खतरनाक स्थानों पर रहते हैं, जहां व्यापक खाद्य असुरक्षा और बुनियादी सेवाओं की कमी है। उल्लेखनीय है कि यमन 2014 के अंत से गृह युद्ध में फंस हुआ है और देश भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। (वार्ता)

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More