भारत के बिना इंडो_पैसिफिक का कोई पुनर्निर्धारण नहीं

शाश्वत तिवारी


अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और भारतीय विदेश मंत्री डॉo एसo जयशंकर दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2023 में शामिल हुए। विदेश मंत्री जयशंकर ने क्वाड बैठक में लचीली आपूर्ति श्रृंखला, डिजिटल चुनौती, कनेक्टिविटी पर प्रकाश डाला। मीटिंग में जयशंकर ने कहा हम काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप पर सहमत हुए। हम इंडियन ओशन ड्रीम एसोसिएशन के साथ अधिक निकटता से सहयोग करने पर भी सहमत हुए हैं। हम सामूहिक रूप से क्षेत्र के लिए भिन्न विकल्पों की पेशकश कर रहे हैं और कई देश क्वाड के साथ काम करने में रुचि रखते हैं। समुद्री सुरक्षा के मामले में एक-दूसरे की नौसैनिक और सैन्य सुविधाओं तक पहुंच बनाना मुश्किल था, लेकिन अब नजरिया बदल गया है।

लचीली आपूर्ति श्रृंखला, डिजिटल चुनौती, कनेक्टिविटी रहे क्वाड बैठक के एहम मुद्दे,

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि हम (क्वाड) अब प्राकृतिक आपदाओं में मानवीय स्थितियों से निपटने के लिए दुनिया में देशों की मदद करने के लिए एक साथ काम करने में लगे हैं। हम उन चीजों पर काम कर रहे हैं, जो वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। यह एक सैन्य समूह नहीं है। एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि रूसी आक्रामकता के परिणामस्वरूप यूक्रेन में क्या हो रहा है।

इस पर हम ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि यह केवल यूक्रेन के रहने वाले, यूक्रेन और यूरोप के लिए मायने रखता है, बल्कि ये पूरी दुनिया के लिए मायने रखता है। अगर हम रूस को यह करने की अनुमति देते हैं। जो वे यूक्रेन में कर रहे हैं तो ये दुनिया के सभी आक्रामक को संदेश देगा कि वे भी ऐसा कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि भारत एक शक्ति है, भारत के बिना इंडो पैसिफिक का कोई पुनर्निर्धारण नहीं हो सकता है। हमने देखा है कि भारतीय एक सभ्यतागत शक्ति है जो इस समय की कुछ चुनौतियों के लिए एक अलग दृष्टिकोण लेकर आता है।

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More