सरकार की नीति परिवर्तित करने से देश में आतंकवादी हमले में वृद्धि: चौधरी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता फवाद चौधरी ने कहा है कि अफगानिस्तान को लेकर मौजूदा सरकार की परिवर्तित नीति के कारण देश में आतंवादी हमलों में वृद्धि हुई है। ‘डान’ समाचार पत्र की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार श्री चौधरी ने बुधवार को इस्लामाबाद में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी अफगानिस्तान की स्थिति को नहीं समझते हैं। अगर काबुल में स्थिति बिगड़ती है तो इसका इस्लामाबाद पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अफगानिस्तान में ‘एकमात्र सम्मानित पाकिस्तानी नेता’ हैं क्योंकि उनके हाथ अफगानियों के खून से रंगे नहीं है।

उन्होंने कहा कि बम और मिसाइल से कोई समाधान नहीं हो सकता है। बातचीत के जरिए मसले को सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व फाटा क्षेत्र की स्थिति पर भी प्रकाश डाला और कहा कि खैबर पख्तूनख्वा के साथ इसके विलय के बाद से सरकार ने आदिवासी जिलों के विकास पर कोई पैसे खर्च नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की स्थिति और पूर्ववर्ती फाटा क्षेत्र के विलय पर मंत्रिमंडल को कभी जानकारी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आंतरिक मंत्री स्थानीय लोगों की समस्याओं से खुद को अवगत कराने के लिए वाना भी नहीं गए। (वार्ता)

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More