नेपाल के जाजरकोट मे जीप दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु

रतन गुप्ता


काठमांडू। नेपाल के जाजरकोट में हुए जीप दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु हो गई है । घटना मंगलवार को सुबह दस के आसपास की है। कर्णाली प्रदेश की जीप छेडागाड नगरपालिका वड़ा न. चार और पांच के बीच में पड़ने वाली भिरपाटी के समीप सड़क से नीचे गिर गई। जीप में चालक सहित 12 लोग सवार थे। घटना स्थल में ही नौ लोगों की मृत्यु हो गई और तीन को घायल अवस्था में उपचार के लिए ले जाने के क्रम में मृत्यु हो गई। मरने वालो की शनाख्त हो चुकी है। जिनके नाम इस प्रकार है।

मान बहादुर राउत, भगवती माई गाँवपालिका–3 दैलेख
वीरेन्द्र केसी, भगवती माई गाँवपालिका –3 दैलेख
अम्बरबहादुर खड्का, भगवती माई गाँवपालिका –3 दैलेख
वीरबहादुर खत्री, छेडागाड नगरपालिका–6 जाजरकोट
जयकुडा बुढा, छेडागाड नगरपालिका–5 जाजरकोट
नैनसरा अधिकारी, छेडागाड नगरपालिका–5 जाजरकोट
रामबहादुर बुढा, छेडागाड नगरपालिका–5 जाजरकोट
दीपक अधिकारी, छेडागाड नगरपालिका–5 जाजरकोट
देवीसरा बुढा, छेडागाड नगरपालिका–5 जाजरकोट
अम्बर अधिकारी, छेडागाड नगरपालिका–5 जाजरकोट

निशा अधिकारी, छेडागाड नगरपालिका–5 जाजरकोट मरने वालो के शव जिला अस्पताल मे रखा गया । नेपाली सेना की मदद से शवों को ऊपर लाया गया। सभी मृतक नेपाल के ही रहने वाले हैं।

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More