रियल एस्टेट ‘सबसे बड़ा माफिया’: इमरान खान

कराची। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान में रियल एस्टेट ‘सबसे बड़ा माफिया’ है, क्योंकि यह माफिया सरकार की जमीन हड़पकर आम लोगों को बेच देता है और फिर विदेशों में धन हस्तांतरित करता है। खान मंगलवार को वीडियो लिंक के माध्यम से एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि आप कल्पना नहीं कर सकते हैं कि वे कितने शक्तिशाली लोग हैं।

उन्होंने कहा कि डिजिटल रूप से सीमाओं के साथ भूमि रिकॉर्ड दिखाने वाली कैडस्ट्राल मैपिंग, जिसके लिए पिछली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार ने आदेश दिया था। इससे पता चला कि केवल इस्लामाबाद में भू-माफियाओं ने 12 खरब रुपये की भूमि का अतिक्रमण किया है और पूरे पाकिस्तान में यही स्थिति है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना बहुत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद जो भी नई सरकार आएगी, उसे अभूतपूर्व फैसले लेने पड़ेंगे। खान ने कहा कि आर्थिक मजबूती के लिए राजनीतिक स्थिरता बहुत जरूरी है। लोग तब तक निवेश नहीं करते हैं जब तक उन्हें भविष्य सुरक्षित न लगे और यह भी न जान लें कि निवेश करने के बाद आगे क्या होगा। आज कौन भविष्यवाणी कर सकता है कि पाकिस्तान में एक महीने बाद क्या होगा? इसे कोई नहीं जानता। उन्होंने एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि देश के 88 प्रतिशत कारोबारियों का मानना है कि अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। उन्होंने कहा कि विश्वास बहाल करने का एकमात्र उपाय है कि देश में नए ढंग से चुनाव होना चाहिए। (वार्ता)

International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More