सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर फर्जी: डॉ. प्रशांत

  • सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा तीन-चार दिसंबर को निर्धारित समय पर होगी
  • सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा तीन और चार दिसंबर को ही होगी आयोजित
  • फर्जी आदेश जारी करने वालों के खिलाफ प्रयागराज में FIR दर्ज 

Lucknow: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा निरस्त होने के संबंध में प्रसारित की जा रही सूचना को पूरी तरह फर्जी, असत्य और भ्रामक बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 05/2026 के अंतर्गत सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राथमिक) एवं सहायक अध्यापक प्राथमिक शहरी पदों के लिए लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 03 एवं 04 दिसंबर 2026 को ही आयोजित की जाएगी। इस संबंध में परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि इन पदों के लिए आयोग द्वारा 15 सितंबर 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था।

उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आयोग के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आयोग के आधिकारिक लेटरहेड, प्रतीक चिह्न (लोगो) और नाम का दुरुपयोग करते हुए परीक्षा निरस्त होने की फर्जी सूचना प्रसारित की गई है। इसके लिए उप सचिव के जाली हस्ताक्षर का भी इस्तेमाल किया गया है। आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों एवं संस्था के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में जनपद प्रयागराज के थाना कर्नलगंज में FIR दर्ज कराई जा रही है।

डॉ. प्रशांत ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया अथवा किसी अन्य अनधिकृत माध्यम से प्रसारित होने वाली अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही ऐसी खबरों को बिना सत्यापन के आगे प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रखें।

आयोग अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आयोग से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं, विज्ञप्तियां, परीक्षा कार्यक्रम एवं आवश्यक संशोधन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ और अधिकृत ‘एक्स’ (X) हैंडल @upesscprayagraj पर ही जारी किए जाते हैं। ऐसे में अभ्यर्थी किसी भी भ्रामक सूचना से गुमराह न हों और परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए केवल आयोग के अधिकृत माध्यमों पर ही भरोसा करें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

म्यांमार से वेनेजुएला तक भारत के राहत अभियानों की क्वाड मंच पर सराहना

सपा रोड शो में मासूम की हत्या पर CM योगी सख्त, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

NRI नाविकों के लिए आसान हुआ पेंशन खाता खोलना, KYC नियमों में राहत

 

 

Crime News Uttar Pradesh

गोसाईगंज: जिला जेल में बंद समरीन मौत कांड के मुख्य आरोपी ने फंदा लगाकर किया खुदकुशी

जिला कारागार के सर्किल नंबर तीन की बैरक संख्या 83 बंद था अवनीश उर्फ देव उर्फ गोले ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित होटल सेलेस्टियल के बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में 24 वर्षीय समरीन की हुई मौत के मामले में लखनऊ जिला जेल में बंद मुख्य आरोपी […]

Read More
Barabanki
Uttar Pradesh

बनीकोडर में नए खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत

Barabanki: विकासखंड बनीकोडर में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा के पदभार ग्रहण करने पर विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र कोटवा सड़क में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ बनीकोडर की ओर से राजेश कुमार सिंह, सोमप्रकाश मिश्र एवं चंद्रशेखर सिंह ने स्वागत […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

सपा रोड शो में मासूम की हत्या पर CM योगी सख्त, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

अंत समय आने पर मारीच की तरह याद आ रहा राम नाम- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने वालों में आमने-सामने लड़ने की हिम्मत नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया और दंगाइयों की सगी है समाजवादी पार्टी, अराजकता फैलाने वालों को मिट्टी में मिलाने में नहीं लगेगी देर- मुख्यमंत्री हैदराबाद से आकर […]

Read More