वांछित गैंग का सरगना बाबा उर्फ प्रताप गोसाईं गिरफ्तार
Lucknow: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने 50 हजार रुपये के इनामी और घोषित गैंग सरगना बाबा उर्फ प्रताप गोसाईं को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित कंबाइंड हॉस्पिटल परिसर के साइकिल स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। STF की इस कार्रवाई को वांछित अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। STF के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र के कुंभौरा गांव का रहने वाला है। वह बहराइच के कैसरगंज थाने में दर्ज लूट और छिनैती के मामले में वांछित था।
ये भी पढें
पुलिस के अनुसार, आरोपी सर्राफा कारोबारियों की रेकी कर लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना है। अप्रैल 2026 में कैसरगंज क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना में भी उसका नाम सामने आया था। इस मामले में उसके तीन साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लखनऊ के पारा इलाके में छिपकर रह रहा था। STF ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
41 मुकदमों का आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ गोंडा, बहराइच, बाराबंकी और बलरामपुर समेत विभिन्न जिलों में कुल 41 मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
कनाडा में भारतीय युवक की दर्दनाक हत्या
‘जन्मदिन मुबारक शेरनी!’ प्रियंका गांधी ने दादी इंदिरा को किया याद
सोने में रेनियम पाउडर की मिलावट? हॉलमार्किंग पर उठे सवाल
