म्यांमार से वेनेजुएला तक भारत के राहत अभियानों की क्वाड मंच पर सराहना

 शाश्वत तिवारी

Jamnagar: वैश्विक मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) के क्षेत्र में भारत ने अपनी अग्रणी भूमिका को एक बार फिर सिद्ध किया है। गुजरात के जामनगर स्थित एयर फोर्स स्टेशन में भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक संयुक्त HADR अभ्यास ‘एक्सरसाइज सहायता सेतु 2026’ में क्वाड समूह के देश, भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका ने पर्यवेक्षकों के रूप में भाग लिया। 17 से 19 नवंबर तक चले इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 24 मित्र देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिसका उद्देश्य बड़ी प्राकृतिक आपदाओं के समय अंतरराष्ट्रीय समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया को मजबूत करना है।

 

अभ्यास के दौरान ‘क्वाड HADR वर्किंग ग्रुप’ के अध्यक्ष के तौर पर भारत ने एक विशेष क्वाड बैठक भी बुलाई। इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य आपदा राहत के क्षेत्र में क्वाड की अब तक की प्रगति की समीक्षा करना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपदा की पूर्व तैयारी तथा प्रतिक्रिया के मामले में क्षेत्रीय सहयोग को और सुदृढ़ बनाना था।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा ‘सहायता सेतु 2026’ के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी में ‘भारत की बढ़ती वैश्विक HADR उपस्थिति’ विषय पर एक महत्वपूर्ण पूर्ण सत्र हुआ।

ये भी पढें

सपा रोड शो में मासूम की हत्या पर CM योगी सख्त, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

इस सत्र का संचालन विदेश मंत्रालय में रैपिड रिस्पॉन्स कोऑर्डिनेशन की संयुक्त सचिव प्रियंका चौहान ने किया। सत्र के दौरान भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, विदेश मंत्रालय के आरआरसी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) तथा श्रीलंका और म्यांमार के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी प्रतिनिधियों ने भारत द्वारा हाल के वर्षों में चलाए गए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मानवीय अभियानों, म्यांमार में ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’, श्रीलंका में ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ और वेनेजुएला में ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, से जुड़े अपने जमीनी अनुभव और केस स्टडीज़ साझा किए।

इस चर्चा ने स्पष्ट किया कि भारत न केवल अपने पड़ोसी देशों बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों में भी संकट के समय ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ (प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता) के रूप में उभरा है। रक्षा और विदेश नीति के जानकारों का मानना है कि जामनगर में क्वाड देशों की उपस्थिति और म्यांमार से वेनेजुएला तक भारत के राहत अभियानों की क्वाड मंच पर सराहना यह दर्शाती है कि भारत वैश्विक आपदा प्रबंधन में एक भरोसेमंद मार्गदर्शक बन चुका है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सपा रोड शो में मासूम की हत्या पर CM योगी सख्त, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

NRI नाविकों के लिए आसान हुआ पेंशन खाता खोलना, KYC नियमों में राहत

जया किशोरी की पांच अनमोल सीख, जो बदल देंगी जिंदगी का नजरिया

 

 

 

Tokyo
International Uncategorized

जयशंकर बोले- वैश्विक झटकों का समाधान भरोसेमंद साझेदारी

शाश्वत तिवारी Tokyo: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के साथ ‘रायसीना टोक्यो 2026’ सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। बदलते वैश्विक परिदृश्य पर अपने विचार रखते हुए डॉ. जयशंकर ने आज की दुनिया की पांच मुख्य विशेषताएं रेखांकित कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में […]

Read More
International

कनाडा में भारतीय युवक की दर्दनाक हत्या

जलती कार के अंदर मिला 25 वर्षीय तुषार शर्मा का शव नया लुक ब्यूरो Canada: भारत देश से सात समुंदर पार कनाडा कमाने पहुंचे एक युवक के दर्दनाक मौत की खबर आ रही है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के लैंगली इलाके में एक घटना सामने आई है। यहां जलती हुई कार के अंदर 25 […]

Read More
New Delhi
International

‘दक्षिण’ दिवस का संकल्प- ग्लोबल साउथ के विकास का सच्चा साथी भारत

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने विकासशील देशों के बीच आपसी सहयोग को नई ऊंचाई देने का आह्वान करते हुए ग्लोबल साउथ के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में विकासशील देशों की अनुसंधान और सूचना प्रणाली (RIS) के अंतर्गत संचालित ‘ग्लोबल […]

Read More