बनीकोडर में नए खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत

Barabanki

Barabanki: विकासखंड बनीकोडर में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा के पदभार ग्रहण करने पर विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र कोटवा सड़क में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ बनीकोडर की ओर से राजेश कुमार सिंह, सोमप्रकाश मिश्र एवं चंद्रशेखर सिंह ने स्वागत किया।

वहीं PSPCA की ओर से दिग्विजय पांडेय, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से श्रीश चतुर्वेदी, अनुदेशक संघ की ओर से राजीव कुमार साहू एवं अंकित तिवारी तथा शिक्षामित्र संघ की ओर से अमरेन्द्र कुमार सिंह माल्यार्पण एवं स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान सभी शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विकासखंड बनीकोडर में शैक्षिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा शिक्षक हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।नवागत खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु कुमार मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त ARP शिवेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, दिग्विजय सिंह, अनिल कुमार वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र द्विवेदी घनश्याम, प्रधानाध्यापिका शर्मीला , जस्सूद्विवेदी, स्वरिका, ममता, समस्त शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सपा रोड शो में मासूम की हत्या पर CM योगी सख्त, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

NRI नाविकों के लिए आसान हुआ पेंशन खाता खोलना, KYC नियमों में राहत

जयशंकर बोले- वैश्विक झटकों का समाधान भरोसेमंद साझेदारी

 

 

 

Politics Uttar Pradesh

सपा रोड शो में मासूम की हत्या पर CM योगी सख्त, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

अंत समय आने पर मारीच की तरह याद आ रहा राम नाम- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने वालों में आमने-सामने लड़ने की हिम्मत नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया और दंगाइयों की सगी है समाजवादी पार्टी, अराजकता फैलाने वालों को मिट्टी में मिलाने में नहीं लगेगी देर- मुख्यमंत्री हैदराबाद से आकर […]

Read More
Gorakhpur
homeslider Politics Uttar Pradesh

बच्चे की मौत पर योगी का सपा पर हमला

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान हुए हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और प्रशासन को आरोपियों की […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ में STF की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा

वांछित गैंग का सरगना बाबा उर्फ प्रताप गोसाईं गिरफ्तार Lucknow: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने 50 हजार रुपये के इनामी और घोषित गैंग सरगना बाबा उर्फ प्रताप गोसाईं को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित कंबाइंड हॉस्पिटल परिसर के साइकिल स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। STF की इस कार्रवाई […]

Read More