बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट बयान दिया है और दोनों के बीच सुलह कराने में भूमिका निभाने वाले लोगों का धन्यवाद किया है।

दरअसल, कुछ दिन पहले बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि के उत्पादों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने बाबा रामदेव पर भी तीखी टिप्पणी की थी। इसके बाद पतंजलि फूड्स लिमिटेड की ओर से उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि दावा दायर किए जाने की बात सामने आई थी।

पतंजलि के घी को लेकर रामदेव ने क्या कहा?

नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामदेव ने पतंजलि के गाय के घी और दवाओं की गुणवत्ता पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि पतंजलि का गाय का घी या उसकी कोई दवा नकली नहीं है। रामदेव ने कहा कि वे प्रामाणिकता के साथ जीवन जीते हैं और उनका जीवन जनता के बीच रहने वाला है।

ये भी पढें

प्रदोष व्रत आज

उन्होंने कहा कि पतंजलि के किसी भी उत्पाद या दवा में खराबी नहीं है और किसी भी उत्पाद पर प्रतिबंध नहीं है। रामदेव ने अपने जीवनशैली का जिक्र करते हुए कहा कि उनके नाम पर न एक इंच जमीन है और न ही बैंक में एक रुपये का बैलेंस है। उन्होंने कहा कि वह आज भी जमीन पर चटाई बिछाकर सोते हैं।

बृजभूषण के आरोपों पर रामदेव की सफाई

बृजभूषण शरण सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों पर रामदेव ने कहा कि उन्होंने सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा किया था। रामदेव के मुताबिक, उन्होंने बृजभूषण को पतंजलि के घी के दो डिब्बे दिए हैं।

इनमें से एक खाने के लिए और दूसरा लैब में जांच कराने के लिए दिया गया है। रामदेव ने कहा कि इस तरह घी की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों की जांच की जा सकती है और वास्तविक स्थिति सामने लाई जा सकती है।

बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा था?

बहराइच में एक कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि के उत्पादों को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने रामदेव पर मिलावटी सामान बनाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए और पतंजलि के घी की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पतंजलि के कई उत्पाद विदेशों तक पहुंच चुके हैं और कुछ देशों में उनके उत्पादों पर प्रतिबंध होने का दावा किया था।

बृजभूषण ने सरकार से इस मामले पर ध्यान देने की मांग भी की थी। इसके बाद पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके बयान का विरोध किया और उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि दावा दायर किया था। अब दोनों नेताओं की मुलाकात और रामदेव के ताजा बयान के बाद माना जा रहा है कि इस विवाद को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ चुके हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

27 सितंबर को अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी दिवस मनाया जायेगा

‘बिग बॉस 20’ ने रचा इतिहास, एक हफ्ते में मिले दो करोड़ से ज्यादा व्यूज़

अयोध्या में इस बार जलेंगे 26 लाख से अधिक दीप

पैरों में नसों की दिक्कत ले सकती है बड़ा रूप, जानिए क्रोनिक वेनस डिजीज के बारे में

 

 

Spread the love

Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More