विकास कार्यों में देरी पर DM गौरव सिंह सोगरवाल का कड़ा एक्शन

सात ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के दिए निर्देश, अधिकारियों को सख्त अल्टीमेटम

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: महराजगंज जनपद के नगर निकायों में संचालित विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।

मंगलवार को चौक नगर पंचायत में आयोजित निकायवार समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों में हीलाहवाली, तय समय-सीमा का उल्लंघन और घटिया गुणवत्ता सामने आने पर DM ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सात ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी के इस तेवर से लापरवाह कार्यदायी संस्थाओं, ठेकेदारों और सुस्त अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

समीक्षा के दौरान विभिन्न नगर निकायों में सुस्त गति से चल रहे निर्माण कार्यों का संज्ञान लेते हुए DM ने सीधी कार्रवाई की। सोनौली में सीवरेज जल निकासी परियोजना में अनावश्यक विलंब बरतने पर मेसर्स अहद और मेसर्स हरिनंदन, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना के काम में लेटलतीफी पर मेसर्स आशुतोष दुबे, नगर पंचायत आनंदनगर में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के रुके कार्यों को लेकर मेसर्स जगदंबा व मेसर्स मां शारदा तथा चौक में वंदन योजना के कार्यों में लापरवाही पर मेसर्स राम निवास सिंह और मेसर्स धर्मेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने दो टूक चेतावनी दी कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में महराजगंज, सिसवा और चौक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत स्वीकृत विकास कार्यों की पारदर्शी जांच के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढें

एशियन गेम्स में अधिकृत चिकित्सक के रूप में जापान जायेंगे डॉ मनोज

योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) अब तक शासन को न भेजे जाने पर गहरी नाराजगी जताते हुए डीएम ने सभी संबंधित अधिशासी अधिकारियों को शुक्रवार तक हर हाल में DPR प्रेषित करने की अंतिम चेतावनी दी। इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों में चल रहे कायाकल्प व निर्माण कार्यों का भी खंड शिक्षा अधिकारियों से भौतिक सत्यापन कराने को कहा गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति और कम जियो टैगिंग पर जिलाधिकारी ने कड़ा एतराज जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत जियो टैगिंग कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया।

वहीं, PM स्वनिधि योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र पटरी-रेहड़ी व्यवसाइयों को लाभान्वित करने के लिए लंबित ऋण आवेदनों का निस्तारण कर तेजी से ऋण वितरण कराने का निर्देश दिया। इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार, सभी संबंधित नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी (EO) तथा डूडा के परियोजना अधिकारी (PO) समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आजमगढ़ में पूजा करा रही पत्नी और दो पंडितों को पति ने गोलियों से भूना

एशियन गेम्स में अधिकृत चिकित्सक के रूप में जापान जायेंगे डॉ मनोज

G20 समिट के लिए अमेरिका जाएंगे PM मोदी? ट्रंप से मुलाकात की चर्चा तेज

आजमगढ़ बंधक कांड: बच्चों की जान बचाने के लिए पुलिस ने की फोर्स एंट्री, आरोपी की मौत

त्रेता से द्वापर तक जीवित रहे ये 7 महान पात्र, रामायण-महाभारत में मिलता है वर्णन

 

 

 

Spread the love

One thought on “विकास कार्यों में देरी पर DM गौरव सिंह सोगरवाल का कड़ा एक्शन”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

कटघरे में चुनाव आयोग

राजीव तिवारी बाबा election Commission: भारत के लोकतंत्र में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता केवल किसी सरकारी संस्था की प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है। यह उस भरोसे की बुनियाद है जिसके सहारे करोड़ों मतदाता यह मानकर मतदान करते हैं कि उनका वोट सुरक्षित है, मतदाता सूची निष्पक्ष है और चुनाव कराने वाली संस्था सत्ता और विपक्ष […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़: पत्नी व मासूम बेटे सहित चार लोगों का हत्यारोपित अरविंद मुठभेड़ में ढेर

घर में हो रही पूजा-पाठ को लेकर दिया था घटना को अंजाम अहरौला थाना के शंभूपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में 40 वर्षीय पत्नी बबिता सिंह, नौ वर्षीय बेटे शौर्य और दो पंडितों महेंद्र पाठक व अखिलेश मिश्रा की मंगलवार […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़ में पूजा करा रही पत्नी और दो पंडितों को पति ने गोलियों से भूना

गोली लगते ही तीनों ने मौके पर ही तोड़ा दम घटना को अंजाम देने के बाद कातिल बच्चों सहित कमरे में खुद को किया कैद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हुआ ढेर DIG, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर कमरे में बंद बच्चों को सुरक्षित निकालने की कोशिश, […]

Spread the love
Read More