
ड्रीम गर्ल का रिएक्शन भी देखने लायक
Hema Malini : हेमा मालिनी और जीतेंद्र का एक दौर था। ये सितारे उन लोगों में थे जो कि काफी ज्यादा पसंद किए जाते थे और लोग उनके लुक्स के दीवाने थे। हालांकि हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। अपने वक्त में उनसे हैंडसम हीरो पूरी इंडस्ट्री में नहीं था। लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें जीतेंद्र और हेमा मालिनी एक ही मंच पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान 84 साल के जीतेंद्र ने 77 साल की हेमा मालिनी के सामने ‘खटारा’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया और इसके बाद अभिनेत्री का रिएक्शन देखने लायक था। जीतेंद्र ने ये शब्द किसको बोले? चप्पल दिखाकर… खटारा हो गए हैं…। जीतेंद्र और हेमा मालिनी ने साथ में कई फिल्में की हैं।
किसी मंच पर दोनों नजर आ रहे हैं। जीतेंद्र ने जवानी बुढ़ापे को लेकर मजाक में अपने आप को खटारा बोल दिया। उनका कहना था, ”हेमा मालिनी अभी भी चार्मिंग लगती हैं, हम तो खटारा हो गए।” इसके बाद हेमा मालिनी जोर-जोर से हंसने लगती हैं और वहां पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। जीतेंद्र को लेकर मशहूर है कि वो इंटरव्यू या किसी मंच पर काफी खुलकर बोलते हैं और अक्सर कहा जाता है कि वो बेबाक हैं। इस वीडियो में मजाक में ही सही उन्होंने खुद पर जोक किया है। लोगों के कई तरह के रिएक्शन्स इस वीडियो पर सामने आ रहे हैं। जीतेंद्र के इस खटारा वाले वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”मोहब्बत हमेशा जवां रहती है!” एक ने लिखा, ”हम तो बिना मेकअप हैंडसम होते हैं।” एक ने लिखा, ”बोटोक्स का नाम सुना है।” एक ने लिखा, ”धरम जी के होते ये संभव नहीं था।” एक ने लिखा, ”बोटोक्स पसंद करने वालों को धरमजी के लिए कोई सम्मान नहीं है।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
ये भी पढ़े
लखनऊ में विमान से टकराया पक्षी
TV एक्टर रोहित चंदेल ने की नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़
मंदिर की हुंडियों से कितनी रकम उड़ी, कब पता चलेगी हकीकत?
PoK में आसिम मुनीर मचा सकता है कत्लेआम


One thought on “हेमा मालिनी के सामने जीतेन्द्र ने किसे कहा खटारा”
Comments are closed.